गढ़वा : बस दुर्घटनाग्रस्त, 12 यात्री घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गढ़वा-अंबिकापुर एनएच-343 पर रात डेढ़ बजे कोहरा के कारण हुई घटना गढ़वा : गढ़वा-अंबिकापुर एनएच-343 मार्ग पर शनिवार की रात्रि करीब 1.30 बजे रंका के गुलरिया ढोड़ा के समीप शिवम नामक यात्री बस पलट गयी़ बस में सवार 12 से अधिक यात्री घायल हो गये़ घायलों में बस चालक सह अंबिकापुर निवासी उमाशंकर तिवारी, कंडक्टर […]

विज्ञापन

गढ़वा-अंबिकापुर एनएच-343 पर रात डेढ़ बजे कोहरा के कारण हुई घटना

विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा-अंबिकापुर एनएच-343 मार्ग पर शनिवार की रात्रि करीब 1.30 बजे रंका के गुलरिया ढोड़ा के समीप शिवम नामक यात्री बस पलट गयी़ बस में सवार 12 से अधिक यात्री घायल हो गये़ घायलों में बस चालक सह अंबिकापुर निवासी उमाशंकर तिवारी, कंडक्टर मेदिनीनगर निवासी शारदा दीक्षित, खलासी भोजपुर बिहार के पीरो निवासी संजय कुमार, आरा बिहार निवासी शीला देवी, शायदा बीबी व सायला खातून आदि के नाम शामिल है.

शिवम यात्री बस (सीजी 15 एबी 0682) अंबिकापुर से शनिवार की रात करीब 9:45 बजे आरा बिहार जाने के लिए रवाना हुई थी. बस में 25 लोग सवार थे. रात 1:30 बजे बस जैसे ही गुलरिया ढोड़ा के समीप पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक से साइड लेने में बस का बायां चक्का सड़क के किनारे गड्ढे में उतर गया. इससे बस असंतुलित होकर पलट गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola