गढ़वा : संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटी की जल कर मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2019 6:36 AM
गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलहारा गांव में बुधवार को चंद्रावती देवी (35) व उसकी पुत्री खुशी कुमारी (14) की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गयी. चंद्रावती देवी बेलहारा गांव निवासी अरुण दूबे की पहली पत्नी थी. विदित हो कि अरुण की दूसरी पत्नी श्वेता दूबे वर्तमान में गढ़वा प्रखंड की तिलदाग पंचायत […]
गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलहारा गांव में बुधवार को चंद्रावती देवी (35) व उसकी पुत्री खुशी कुमारी (14) की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गयी. चंद्रावती देवी बेलहारा गांव निवासी अरुण दूबे की पहली पत्नी थी. विदित हो कि अरुण की दूसरी पत्नी श्वेता दूबे वर्तमान में गढ़वा प्रखंड की तिलदाग पंचायत की मुखिया हैं. चंद्रावती देवी व उसकी एकलौती पुत्री खुशी कुमारी बेलहारा स्थित मकान में रहती थी
बुधवार को दिन में किसी तरह खुशी कुमारी आग में जल गयी, उसे बचाने गयी उसकी मां चंद्रावती भी झुलस गयी. इस घटना में खुशी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि चंद्रवाती को गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया. इलाज के दौरान चंद्रवाती की भी मौत हो गयी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया. मां बेटी की मौत के कारणों की पुलिस छानबीन कर रही है.
मामले की जांच हो रही है : थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को मृतका के भाई ने जो बयान दिया है, उसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है़ उसके भाई ने खाना बनाने के दौरान बहन एवं बहन की पुत्री को जलने की बात कही है़ इसी के आलोक में आगे की जांच की जा रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










