खुशी में खलल : करमा विसर्जन करने गये तीन बच्चे डूबे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2019 7:40 AM
गढ़वा/कांडी/लातेहार : गढ़वा और लातेहार में तीन परिवारों की खुशियां तब मातम में बदल गयीं, जब करमा विसर्जन करने गये उनके बच्चों की डूबने से मौत हो गयी. मृत बच्चों में गढ़वा स्थित सहिजना मुहल्ला निवासी अंकित कुमार (12), नेहा कुमारी (14) व लातेहार के करनदाग गांव की शारदा कुमारी (10) है. सहिजना मुहल्ले के […]
गढ़वा/कांडी/लातेहार : गढ़वा और लातेहार में तीन परिवारों की खुशियां तब मातम में बदल गयीं, जब करमा विसर्जन करने गये उनके बच्चों की डूबने से मौत हो गयी.
मृत बच्चों में गढ़वा स्थित सहिजना मुहल्ला निवासी अंकित कुमार (12), नेहा कुमारी (14) व लातेहार के करनदाग गांव की शारदा कुमारी (10) है. सहिजना मुहल्ले के लोग दानरो नदी के छठघाट पर करमा का विसर्जन करने गये थे. इधर, कांडी के राणाडीह गांव में स्थित कोयल नदी में करमा का विसर्जन करने गयी नेहा नदी में डूब गयी. वहीं, करनदाग गांव में डूब कर मरी शारदा कुमारी पांचवीं कक्षा की छात्रा थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










