ePaper

श्रमदान से बना डायवर्सन बहा, परेशानी बढ़ी

Updated at : 10 Jul 2019 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
श्रमदान से बना डायवर्सन बहा, परेशानी बढ़ी

गढ़वा : जिले के मेराल प्रखंड अंर्तगत हासनदाग पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर स्थित यूरिया नदी पर पुल धंसने के बाद ग्रामीणों द्वारा बनाया गया डायवर्सन बारिश में बह जाने से छह गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है़ डायवर्सन बहने से यातायात पूरी तरह बंद हो गया है. बताया जाता है […]

विज्ञापन
गढ़वा : जिले के मेराल प्रखंड अंर्तगत हासनदाग पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर स्थित यूरिया नदी पर पुल धंसने के बाद ग्रामीणों द्वारा बनाया गया डायवर्सन बारिश में बह जाने से छह गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है़ डायवर्सन बहने से यातायात पूरी तरह बंद हो गया है. बताया जाता है कि पुल धंसने के बाद ग्रामीणों ने श्रमदान से पुल के बगल से एक डायवर्सन बनाया था, जिससे हासनदाग, करकोमा, कजराठ, हड़कूड़ी आदि गांव के लोगों का आवागमन हो रहा था.
लेकिन रविवार की रात आयी मूसलाधार बारिश के बाद उक्त डायवर्सन बह गया. डायवर्सन बहने से उपरोक्त गांव के ग्रामीणों को आठ किमी अतिरिक्त दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय आना पड़ रहा है़ स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल धंसने के बाद जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से आग्रह कर पुल बनाने की मांग की गयी थी. लेकिन समय रहते इस मामले में कोई पहल नहीं हुई और अब पूरी बरसात लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा.
समस्याओं को लेकर उदासीन है जनप्रतिनिधि : झामुमो : इधर झामुमो के अध्यक्ष तनवीर आलम खान व जिला सचिव मनोज कुमार ठाकुर ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि स्थानीय भाजपा की उदासीनता के कारण लोगों को आवागमन की कठिनाई झेलनी पड़ रही है.
पुल धंसने के बाद विधायक से मामले को अवगत कराते हुए जनता की कठिनाइयों से अवगत कराया गया था. लेकिन कोई पहल नहीं होने के
कारण आज ऐसी स्थिति बनी है़ नेताओं ने कहा कि स्थानीय विधायक को आम जनता के दुख दर्द से कोई मतलब नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola