आगजनी में घर जला, 20 हजार रुपये का नुकसान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2019 12:51 AM

विज्ञापन

कांडी : थाना क्षेत्र के तेलियानिजामत गांव निवासी नंदू प्रसाद गुप्ता का घर आग लगने से जल गयी. घटना गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे की है. आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है. आगजनी की घटना में दो गाय भी झुलस गयी. आग लगने से लगभग 20 हजार की संपत्ति जलने की अनुमान है.आग […]

विज्ञापन

कांडी : थाना क्षेत्र के तेलियानिजामत गांव निवासी नंदू प्रसाद गुप्ता का घर आग लगने से जल गयी. घटना गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे की है. आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है. आगजनी की घटना में दो गाय भी झुलस गयी. आग लगने से लगभग 20 हजार की संपत्ति जलने की अनुमान है.आग बुझाने की पुरजोर व्यवस्था नहीं होती, तो बहुत बड़ी घटना घट सकती थी.

दोपहर होने के कारण घटना के समय अधिकांश लोग अपने अपने घरों में सो रहे थे. आग पर त्वरित काबू पाने में शिवपुर पंचायत के पूर्व मुखिया जय किशुन राम की भूमिका अहम रही, जिन्होंने तुरंत जेनरेटर चालू कर दो -दो मोटर चालू कर आग पर तुरंत काबू पाया जा सका. उनके घरों को भी नुकसान पहुंचा है. आग पकड़े झोपड़ी से सटे एक पेड़ में भी आग पकड़ लिया, जिससे निकल रही चिंगारी अगल बगल के घरों पर भी उड़ कर गिरने लगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola