बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

गढ़वा : गढ़वा-बंशीधर नगर मार्ग पर नवादा मोड़ के पास बोलेरो व मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गये़ घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के तेनार गांव निवासी वीरू प्रजापति की पुत्री सीमा कुमारी एवं उत्तरप्रदेश के कोन थाना क्षेत्र के बागेसोती गांव निवासी रामनाथ प्रजापति का पुत्र संतलाल प्रजापति के […]
गढ़वा : गढ़वा-बंशीधर नगर मार्ग पर नवादा मोड़ के पास बोलेरो व मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गये़ घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के तेनार गांव निवासी वीरू प्रजापति की पुत्री सीमा कुमारी एवं उत्तरप्रदेश के कोन थाना क्षेत्र के बागेसोती गांव निवासी रामनाथ प्रजापति का पुत्र संतलाल प्रजापति के नाम शामिल है.
दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में संत लाल प्रजापति ने बताया कि सीमा कुमारी के साथ उसकी शादी होनेवाली है. सोमवार को सीमा के पेट में दर्द हो रहा था. वह उसे तेनार गांव से लेकर मोटरसाइकिल से चिकित्सक के यहां जा रहा था़ इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी ने उसके मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया. इसमें दोनों घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










