जिले को चाहिए 5.20 करोड़ लीटर पानी, मिल रहा 76 लाख लीटर

गढ़वा : भीषण गर्मी के बीच गढ़वा जिले के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे है़ं 13 लाख से ज्यादा की आबादीवाले गढ़वा जिले के सभी लोगों तक पेयजल सेवा पहुंचाने के लिए पेयजल व स्वच्छता विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर परिषद व विधायक व सांसद मद की राशि से अलग-अलग प्रयास किये गये है़. […]
गढ़वा : भीषण गर्मी के बीच गढ़वा जिले के लोग पेयजल संकट से जूझ रहे है़ं 13 लाख से ज्यादा की आबादीवाले गढ़वा जिले के सभी लोगों तक पेयजल सेवा पहुंचाने के लिए पेयजल व स्वच्छता विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर परिषद व विधायक व सांसद मद की राशि से अलग-अलग प्रयास किये गये है़.
लेकिन इसके बावजूद ये सारे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे है़ं गढ़वा जिले में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों को पानी देने के लिए पेयजल व स्वच्छता विभाग की ओर से 290 (नीर निर्मल परियोजना से 46 शामिल)जलापूर्ति योजनाएं स्थापित की गयी है़ं लेकिन इनमें से 76 योजनाएं पूरी तरह से डेड है़ं जबकि विभाग का दावा है कि 167 जलापूर्ति की योजनाएं चल रही है़ आठ को ऐसी श्रेणी में रखा गया है, जिससे अब कभी जलापूर्ति नहीं हो सकती है़ इसी तरह गढ़वा शहर के 8635 घरों तक पानी पहुंचाने के लिए 80 हजार गैलन की क्षमतावाला जलापूर्ति योजना पेयजल व स्वच्छता विभाग का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




