टेंपो दुर्घटना में छह लोग घायल
कांडी : कांडी-केतार मार्ग स्थित डुमरसोता मोड़ के पास मंगलवार को एक टेंपो दुर्घटना में छह लोग घायल हो गये़ घायलों में सड़की गांव निवासी सूरज कुमार, नवल लाल, हुरका गांव के उमेश रजवार, अजय पाल, नीरज कुमार, निर्मला देवी का नाम शामिल है. घायलावस्था में सभी को इलाज के लिए 108 नंबर एंबुलेंस से […]
कांडी : कांडी-केतार मार्ग स्थित डुमरसोता मोड़ के पास मंगलवार को एक टेंपो दुर्घटना में छह लोग घायल हो गये़ घायलों में सड़की गांव निवासी सूरज कुमार, नवल लाल, हुरका गांव के उमेश रजवार, अजय पाल, नीरज कुमार, निर्मला देवी का नाम शामिल है.
आपके शहर में
घायलावस्था में सभी को इलाज के लिए 108 नंबर एंबुलेंस से मझिआंव भेजा गया़, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को गढ़वा अस्पताल रेफर कर दिया. घटना के संबंध में बताया गया कि उक्त सभी लोग एक टेंपो पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने कांडी से कोसडीहरा जा रहे थे़ इसी दौरान डुमरसोता मोड़ के पास टेंपो दुर्घटना हो गयी़ घटना मंगलवार की सुबह आठ बजे की बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए