मतदान मौलिक अधिकार सशक्त राष्ट्र के लिए वोट करें

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डीएवी लीला वचन पब्लिक स्कूल मतदाता जागरूकता को लेकर रंगोली प्रतियोगिता गढ़वा : मेराल प्रखंड के लातदाग स्थित डीएवी लीला वचन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के तहत स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान कर […]

विज्ञापन

डीएवी लीला वचन पब्लिक स्कूल मतदाता जागरूकता को लेकर रंगोली प्रतियोगिता

विज्ञापन

गढ़वा : मेराल प्रखंड के लातदाग स्थित डीएवी लीला वचन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के तहत स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान कर सशक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की अपील की.

विद्यालय के निदेशक सुरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि 29 अप्रैल को तीसरे चरण के मतदान में गढ़वा जिले से अधिक से अधिक मतदाता भाग लें व सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी निभायें. कहा कि उक्त प्रतियोगिता मतदाताओं को जागरूकत करने के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा आयोजित किया गया़

श्री विश्वकर्मा ने गढ़वा जिलावासियों से 29 अप्रैल को मतदान करने व अपने आसपास के लोगों को मतदान केंद्र ले जाने की अपील की. कहा कि मतदान हमारा मौलिक अधिकार है. आपके वोट से ही संगठित व सुरक्षित सरकार बनेगी. मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार, उप प्रधानाचार्य मधु कुमारी सिंह, राहुल तिवारी, कमरुद्दीन अंसारी, जावेद अंसारी, रिजवान अंसारी, अंजू कुमारी, संध्या कुमारी, विकाश कुमार, नीता चौरसिया, बलराम साव उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola