गर्भवती महिला को मारा-पीटा, मरा समझ कर फेंका
Updated at : 12 Apr 2019 1:19 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : रमना थाना क्षेत्र के कोरगा गांव में एक छह माह की गर्भवती महिला के साथ बुधवार को मारपीट कर उसे मरा समझ कर गांव के ही हीरा चौधरी के दरवाजे के पास फेंक दिया गया. इस संबंध में लड़की के पिता मेराल थाना के गेरूआ गांव निवासी सुभाष चौधरी ने ससुरालवालों पर दहेज […]
विज्ञापन
गढ़वा : रमना थाना क्षेत्र के कोरगा गांव में एक छह माह की गर्भवती महिला के साथ बुधवार को मारपीट कर उसे मरा समझ कर गांव के ही हीरा चौधरी के दरवाजे के पास फेंक दिया गया. इस संबंध में लड़की के पिता मेराल थाना के गेरूआ गांव निवासी सुभाष चौधरी ने ससुरालवालों पर दहेज को लेकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है़.
सुभाष ने आरोप लगाया कि वह अपनी लड़की सविता देवी की शादी कोरगा गांव निवासी रविंद्र चौधरी के साथ 2015 में की थी़ इसके बाद से उसके ससुराल वाले दो लाख रुपये एवं एक मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे. गरीबी के कारण उनकी मांग पूरा नहीं करने पर उनकी बेटी के साथ ससुर वृक्ष चौधरी, सास एतवरिया देवी, पति रविंद्र चौधरी, देवर जितेंद्र चौधरी एवं मुन्ना चौधरी बार-बार मारपीट करते रहते थे़. इस बात को लेकर गावं में दो बार पंचायत की गयी थी. पंचायत में सविता के सास एवं ससुर को समझाया गया था.
इसके बावजूद भी सभी लोग एकजुट होकर बुधवार की रात्रि 11 बजे सविता के साथ मारपीट कर बेहोशी हालत में उसे मरा हुआ समझकर घर से बाहर फेंक दिया गया था़ गांव के लोगों द्वारा मोबाइल पर इसकी सूचना मिलने के बाद कोरगा गांव पहुंचकर उसे जानकारी दी़ पुलिस ने उसे इलाज के लिये रमना अस्पताल में भेज दिया़ जहां उसकी गंभीर स्थित को देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




