गढ़वा : बाबा साहेब अांबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किये जाने का विरोध
गढ़वा : शहर के सहिजना मोड़ पर स्थापित बाबा साहेब अांबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किये जाने के विरोध में दिनभर जिला मुख्यालय अस्त-व्यस्त रहा़ शहर के चिनिया मोड़ से लेकर मझिआंव मोड़ तक वाहनों का आवागमन ठप्प रहा़ आक्रोशित लोगों ने रंका मोड़ एनएच-75 के पास इस तरह से आड़े-तीरछे वाहनों को खड़ा किया था, […]
गढ़वा : शहर के सहिजना मोड़ पर स्थापित बाबा साहेब अांबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किये जाने के विरोध में दिनभर जिला मुख्यालय अस्त-व्यस्त रहा़ शहर के चिनिया मोड़ से लेकर मझिआंव मोड़ तक वाहनों का आवागमन ठप्प रहा़ आक्रोशित लोगों ने रंका मोड़ एनएच-75 के पास इस तरह से आड़े-तीरछे वाहनों को खड़ा किया था,
आपके शहर में
जिससे दो पहिया वाहन भी आवागमन नहीं कर सके़ जाम करनेवाले लोगों ने सहिजना मोड़ के पास एनएच-75 को जाम किया तथा वहीं पर धरना देते हुए दिनभर बैठे रहे़ इस आंदेालन की वजह से छतीसगढ़, उतरप्रदेश, बिहार व रांची आदि की ओर जानेवाले वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप रहा़ यात्री बसों में बैठे लोग दिनभर जाम खुलने का लोग इंतजार करते रहे़ प्रतिमा तोड़े जाने से अक्रोशित लोगों ने घुम-घुमकर सहिजना मोड़, रंका मोड़, चिनियां मोड़ एवं मुख्य पथ में कई दुकानों को बंद भी कराया़ इस मौके पर शहर में एक मोटरसाइकिल जुलूस भी निकाला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए