भूमि फर्जीवाड़ा मामले में तीन लोग गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

फर्जी कागज बनाकर बेच दी दूसरे की जमीन रंका : जमीन फर्जीवाड़ा के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इनमें स्वर्गीय ताहिर अंसारी का पुत्र मोख्तार अंसारी व मुनीर तथा वाजुद्दीन अंसारी का पुत्र रियासत अंसारी के नाम शामिल हैं. गिरफ्तार तीनों लोग दुधवल गांव के […]
विज्ञापन
फर्जी कागज बनाकर बेच दी दूसरे की जमीन
रंका : जमीन फर्जीवाड़ा के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इनमें स्वर्गीय ताहिर अंसारी का पुत्र मोख्तार अंसारी व मुनीर तथा वाजुद्दीन अंसारी का पुत्र रियासत अंसारी के नाम शामिल हैं. गिरफ्तार तीनों लोग दुधवल गांव के रहने वाले हैं. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त तीनों लोगों ने मानपुर निवासी अब्दुल हसन अंसारी पिता आदम अंसारी का 0.60 डिसमिल जमीन का फर्जी कागजात बनवा कर मानपुर के ही गुलाम असगर अंसारी पिता हबीब मियां, सकिला बीबी पति हसन रजा के नाम से बेच दिया था. यह मामला तब सामने आया, जब मोख्तार अंसारी वगैर ने खाता 73, प्लॉट 658, रकबा 0.60 मौजा मानपुर का वर्ष 12 दिसंबर 2017 का फर्जी केवाला संख्या 2589 बनवा कर अंचल कार्यालय में म्यूटेशन के लिए दिया.
जमीन बेच दिये जाने की जानकारी जब अब्दुल हसन अंसारी को मिली, तो उसने अंचल कार्यालय में जमीन का म्यूटेशन पर रोक लगाने का आवेदन सीओ को दिया. जांच में अंचलाधिकारी निशात अंबर ने जमीन से संबंधित सभी कागजात गलत पाया. इसमें विक्रेता मो नसीर अंसारी, मोख्तार अंसारी व मुनीर अंसारी तीनों पिता स्वर्गीय ताहिर अंसारी हैं.
जबकि रजिस्टर टू में उक्त भूमि अब्दुल हसन अंसारी पिता आदम अंसारी के नाम से है. जांचोपरांत सीओ निशात अंबर ने सात जुलाई 2018 को थाना को पत्र प्रेषित कर मो नसीर अंसारी, मुख्तार अंसारी एवं मुनीर अंसारी पर कारवाई करने की मांग की. इस आलोक में थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने उक्त लोगों के विरुद्ध थाना में मुकदमा दर्ज किया था. एएसआई आर बाखला ने शनिवार को भूमि विक्रेता मोख्तार अंसारी, मुनीर अंसारी व भूमि पहचानकर्ता रियासत अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










