राज्य ओलिंपिक खेल में गढ़वा ने दो गोल्ड सहित पांच मेडल जीते
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
राज्य स्तरीय ओलिंपिक प्रतियोगिता के 16 इवेंट में 58 सदस्यीय दल ने लिया भाग गढ़वा : रांची खेल गांव में आयोजित राज्य स्तरीय ओलिंपिक खेलों में गढ़वा जिला को दो स्वर्ण सहित पांच पदक प्राप्त हुए. इस उपलब्धि पर ओलिंपिक संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है़ यद्यपि गढ़वा के 11 वें स्थान […]
विज्ञापन
राज्य स्तरीय ओलिंपिक प्रतियोगिता के 16 इवेंट में 58 सदस्यीय दल ने लिया भाग
आपके शहर में
विज्ञापन
गढ़वा : रांची खेल गांव में आयोजित राज्य स्तरीय ओलिंपिक खेलों में गढ़वा जिला को दो स्वर्ण सहित पांच पदक प्राप्त हुए. इस उपलब्धि पर ओलिंपिक संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है़ यद्यपि गढ़वा के 11 वें स्थान पर रहने से संघ के पदाधिकारियों ने असंतोष जताया है़.
उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय ओलिंपिक प्रतियोगिता में गढ़वा से 16 इवेंट में भाग लेने के लिये 58 सदस्यीय दल रांची गया था, लेकिन मात्र पांच पदक ही ला सके. पदक जीतनेवालों में ई स्पोर्ट्स में प्रियंका विश्वकर्मा को एक गोल्ड व एक रजत पदक, यसमीना खातून को गोल्ड, प्रगति विश्वकर्मा को रजत एवं विक्रम ठाकुर को कांस्य पदक मिला है़.
टीम को ई स्पोर्ट्स, कुश्ती एवं वुशु स्पर्धा में ही गढ़वा को मेडल प्राप्त हुआ. जबकि 13 इवेंट में कोई मेडल प्राप्त नहीं हो सका. उल्लेखनीय है कि काफी तामझाम के साथ जिले में ट्रायल का आयोजन एवं खिलाड़ियों का चयन किया था और 58 सदस्यीय दल से इतना कम पदक लाने की उम्मीद खेल संघ के पदाधिकारियों को भी नहीं था. खिलाड़ियों की उपलब्धि पर पदाधिकारियों ने बधाई दी है़.
बधाई देनेवालों में जिला ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, महासचिव आलोक मिश्रा, उदय नारायण तिवारी, अरविंद कुमार, जगरनाथ राम, ओम प्रकाश तिवारी, विजय कुमार केसरी, उमेश सहाय, अरविंद दुबे, रमाशंकर सिंह, ललन पहलवान, प्रभात रंजन तिवारी, किशोर कुणाल, प्रीतम गौड़, राजेश कुमार पांडेय, उपेंद्र कुमार राम, धर्मेंद्र कुमार पाल, सत्येंद्र प्रसाद यादव, केके यादव, विनोद जायसवाल, मनीष केसरी, पंकज केसरी, चंद्र बहादुर सिंह तथा सभी खेल प्रशासक एवं खेल प्रेमियों का नाम शामिल है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन