सोमवार को पूर्वाह्न 10 बजे से ली जायेगी आठवीं बोर्ड की परीक्षा
गढ़वा : क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अरविंद विजय विलुम ने शुक्रवार को गढ़वा पहुंचकर यहां आठवीं बोर्ड की परीक्षा की तैयारी संबंधित जानकारी ली़ . पहली बार होनेवाली आठवीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर श्रीविलुम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय शंकर, जिला शिक्षा अधीक्षक अखिलेश चौधरी सहित सभी बीइइओ आदि के साथ बैठक की़. बैठक में […]
गढ़वा : क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अरविंद विजय विलुम ने शुक्रवार को गढ़वा पहुंचकर यहां आठवीं बोर्ड की परीक्षा की तैयारी संबंधित जानकारी ली़ . पहली बार होनेवाली आठवीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर श्रीविलुम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय शंकर, जिला शिक्षा अधीक्षक अखिलेश चौधरी सहित सभी बीइइओ आदि के साथ बैठक की़. बैठक में सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, सक्रिय शौचालय, बेंच-डेस्क आदि की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये़. आरडीडीइ ने कहा कि सोमवार को होनेवाली परीक्षा के पूर्व सभी परीक्षा केंद्रों पर सारी व्यवस्था हो जानी चाहिए़. साथ ही इसके पहले केंद्राधीक्षक के साथ संबंधित बीइइओ को बैठक करने एवं परीक्षा को लेकर जैक की ओर से बनायी गयी गाईड लाईन की जानकारी देने के निर्देश दिये गये़ .
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए