गढ़वा : तेंदुआ ने छह ग्रामीणों को घायल किया, मारा गया

Updated at : 21 Jan 2019 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा : तेंदुआ ने छह ग्रामीणों को घायल किया, मारा गया

गढ़वा : गढ़वा उत्तरी वन क्षेत्र के जरही गांव में तेंदुआ के हमले में छह ग्रामीण घायल हो गये़ इससे नाराज ग्रामीणों ने तेंदुआ (नर) को भी घेरकर मार डाला़ तेंदुआ के हमले में एक गाय भी घायल हुई है़ सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भरती किया गया है़ सूचना […]

विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा उत्तरी वन क्षेत्र के जरही गांव में तेंदुआ के हमले में छह ग्रामीण घायल हो गये़ इससे नाराज ग्रामीणों ने तेंदुआ (नर) को भी घेरकर मार डाला़ तेंदुआ के हमले में एक गाय भी घायल हुई है़ सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भरती किया गया है़
सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम मृत तेंदुआ के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा जिला पशु अस्पताल लायी. तेंदुआ के हमले में घायल लोगों में दुबराज राम, उपेंद्र राम, सुखनाथ राम, दिनेश राम, नरेश राम एवं उदय राम शामिल है़ं घटना के संबंध में घायल दुबराज (65) ने बताया कि रविवार को दिन के 12 बजे वे घर में कुछ काम कर रहे थे़
घर के बाहर खेत के पास गाय बंधी हुई थी़ इसी दौरान एक तेंदुआ ने गाय पर हमला कर दिया़ इसे देख उनके पुत्र उपेंद्र राम ने शोर मचाना शुरू कर दिया़ शोर सुनकर जब वह बाहर आये, तब तक उनके बेटे उपेंद्र राम पर भी तेंदुआ ने हमला कर दिया. उनके पहुंचने के बाद तेंदुआ ने उन पर और हल्ला सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीण सुखनाथ राम पर भी हमला कर घायल कर दिया़
इसके पश्चात तेंदुआ ने नरेश राम एवं उसके भाई उदय राम तथा एक अन्य ग्रामीण दिनेश कुमार को भी घायल कर दिया़ तब तक पूरे गांव के लोग जमा हो गये और सबने घेरकर परंपरागत हथियारों से तेंदुआ को मार डाला़ वन क्षेत्र पदाधिकारी गोपाल प्रसाद गुप्ता ने कहा कि तेंदुआ के हमले के बाद ग्रामीणों ने उसे मार डाला है़ मामले की छानबीन की जा रही है़ जंगली जानवरों के हमले में घायलों को दो लाख रुपये तक का मुआवजा मिलता है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola