गढ़वा : राज्यस्तरीय वुशु के लिए गढ़वा की टीम रांची पहुंची
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2018 7:49 AM
गढ़वा : पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार द्वारा खेल गांव के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम रांची में आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय वुशु अंडर 17 एवं अंडर 19 बालिका प्रतियोगिता में शामिल होने गढ़वा की नौ सदस्यीय टीम पहुंची. इसमें गढ़वा जिले से कुल सात खिलाड़ी शामिल किये गये हैं. उक्त […]
गढ़वा : पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार द्वारा खेल गांव के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम रांची में आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय वुशु अंडर 17 एवं अंडर 19 बालिका प्रतियोगिता में शामिल होने गढ़वा की नौ सदस्यीय टीम पहुंची. इसमें गढ़वा जिले से कुल सात खिलाड़ी शामिल किये गये हैं.
उक्त टीम में शांति निवास उच्च विद्यालय गढ़वा की सुरभि कुमारी एवं रूबी कुमारी, बरडीहा उच्च विद्यालय मझिआंव की प्रियंका कुमारी, सपना कुमारी, सरोज कुमारी, सुनीता कुमारी एवं चंचला कुमारी का नाम शामिल है. टीम प्रशिक्षक के रूप में प्रियंका विश्वकर्मा एवं टीम प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार पाल खिलाड़ियों के साथ रांची गये हैं.
इस नौ सदस्यीय टीम को गढ़वा जिला खेल पदाधिकारी बैद्यनाथ कामती, गढ़वा जिला ओलिंपिक संघ अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक, महासचिव आलोक कुमार मिश्रा, वुशु संघ गढ़वा के अध्यक्ष मनीष केसरी, उपाध्यक्ष पंकज केसरी, कोषाध्यक्ष अजयकांत के साथ ही उदय नारायण तिवारी, मनोज संसाई, ओम प्रकाश तिवारी, रामाशंकर सिंह, लक्ष्मण राम, उपेंद्र कुमार राम, अरविंद कुमार दुबे, विकास स्वदेशी, प्रभात रंजन तिवारी, अजय कुमार, रामप्रवेश तिवारी, किशोर कुणाल, कुश कुमार,चंद्रबहादुर सिंह, अमित कुमार, कौशलेश तिवारी, प्रगति विश्वकर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, पुनीत जायसवाल, अहमद रजा, जुल्फिकार अंसारी, अरविंद कुमार आदि ने टीम को शुभकामनाएं दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










