निजी स्वास्थ्य क्लिनिक में आग लगी, दवाइयां व फर्नीचर जले
Updated at : 24 Dec 2018 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

रंका : रंका थाना क्षेत्र के चटकमान गांव में खपरैल घर में संचालित एक निजी क्लिनिक निरंकार स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की रात आग लग जाने से वह बुरी तरह से जल गया. इस आग में क्लिनिक में रखे स्वास्थ्य संबंधी सभी दवाइयां, टेबल, कुर्सी, चार चौकी, बेड आदि सब जल गये हैं. आग की […]
विज्ञापन
रंका : रंका थाना क्षेत्र के चटकमान गांव में खपरैल घर में संचालित एक निजी क्लिनिक निरंकार स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की रात आग लग जाने से वह बुरी तरह से जल गया. इस आग में क्लिनिक में रखे स्वास्थ्य संबंधी सभी दवाइयां, टेबल, कुर्सी, चार चौकी, बेड आदि सब जल गये हैं.
आग की लपटों में क्लिनिक की कंडी- बांस आदि भी जल गया है. क्लिनिक के चिकित्सक डॉ अमित साव ने बताया कि वे आम दिनों की तरह शनिवार की रात आठ बजे क्लिनिक बंद करके अपने घर चले गये थे. इसी दौरान यह आग लगी.
क्लिनिक में रखी करीब दो लाख रुपये की दवाइयां जल गयी हैं. इधर मकान मालिक लोकनाथ यादव ने आरोप लगाया है कि यह आग उनके किरायेदारों द्वारा बदले की भावना से लगाया गया है. उसने कहा कि तमगेकला निवासी रामचंद्र पासवान एवं डॉ अमित साव को उनके मकान में किराये में थे. उन्हें यहां से बार-बार हटाने की बात कही जा रही थी. नहीं हटाने पर घर में आग लगा देने की उनलोगों द्वारा धमकी दी जाती थी.
मकान मालिक ने रामचंद्र पासवान एवं उसका पुत्र बबलू पासवान के विरुद्ध घर में आग लगाने का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिये आवेदन दिया है. सूचना के बादर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ चटकमान गांव पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली. इस मौके पर जिप सदस्य मुरारी यादव, मुखिया शिव भुईयां, ग्रामीण ओमप्रकाश यादव, रविंद्र साव, सुकुल यादव, अरुण साव, रघुवंश साव, दिनेश ठाकुर आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




