आठ उग्रवादी गिरफ्तार, विदेशी हथियार भी जब्त
Updated at : 05 Dec 2018 12:34 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार/गढ़वा/ गिरिडीह : झारखंड के तीन जिले से आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया. इनके पास से अत्याधुनिक हथियार भी मिले. लातेहार से पीएलएफआइ के चार, गढ़वा से जेजेएमपी के तीन और गिरिडीह से भाकपा माओवादी का एक नक्सली गिरफ्तार किया गया है. लातेहार में गिरफ्तार पीएलएफआइ के उग्रवादियों के पास से विदेशी हथियार […]
विज्ञापन
लातेहार/गढ़वा/ गिरिडीह : झारखंड के तीन जिले से आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया. इनके पास से अत्याधुनिक हथियार भी मिले. लातेहार से पीएलएफआइ के चार, गढ़वा से जेजेएमपी के तीन और गिरिडीह से भाकपा माओवादी का एक नक्सली गिरफ्तार किया गया है. लातेहार में गिरफ्तार पीएलएफआइ के उग्रवादियों के पास से विदेशी हथियार भी बरामद किये गये है. पूरी कार्रवाई में जिला पुलिस के अलावा सीआरपीएफ ने अहम भूमिका निभायी.
लातेहार में बड़ी वारदात की फिराक में थे उग्रवादी : पुलिस को सूचना मिली कि पीएलएफआइ का सबजोनल कमांडर अमित दस्ते के साथ बालूमाथ के तितिर महुआ जंगल में किसी घटना को अंजाम देने के लिए जुटा हुआ है. उनकी गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से छापामारी की.
उग्रवादी गुलाब यादव, रवि यादव, पवन कुमार यादव एवं राकेश पासवान को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया. एसपी प्रशांत आनंद ने इसकी पुष्टि की. गिफ्तार राकेश पासवान को पहले भी किसी अन्य मामले में चतरा पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. उग्रवादियों के पास से दो जर्मन मेड रायफल भी बरामद किया गया है. उग्रवादियों के पास से 379 गोलियां, छह मोबाइल फोन तथा पीएलएफआइ का परचा बरामद किया है. एसपी ने बताया कि अभियान में शामिल अधिकारी व जवानों को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




