लाठीचार्ज के बाद गिरफ्तार साथियों की रिहाई व सेवा स्थायी की मांग पर अड़े, 2865 पारा शिक्षकों ने परिवार के साथ दी गिरफ्तारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Nov 2018 1:36 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : पारा शिक्षक एकीकृत संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जिले भर के पारा शिक्षकों ने अपने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को सभी प्रखंडों में अपनी गिरफ्तारी दी. पारा शिक्षकों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रखंड मुख्यालय में जुलूस निकाला और अपने-अपने थाना में गिरफ्तारी दी. इस दौरान पारा शिक्षक सरकार के […]
विज्ञापन
गढ़वा : पारा शिक्षक एकीकृत संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जिले भर के पारा शिक्षकों ने अपने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को सभी प्रखंडों में अपनी गिरफ्तारी दी. पारा शिक्षकों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रखंड मुख्यालय में जुलूस निकाला और अपने-अपने थाना में गिरफ्तारी दी. इस दौरान पारा शिक्षक सरकार के विरोध में आक्रोशपूर्ण नारे लगा रहे थे.
जिला मुख्यालय स्थित पीतांबर उ्रद्यान में पारा शिक्षक एकीकृत संघर्ष मोर्चा की प्रखंड इकाई गढ़वा की बैठक अखिलेश कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में झारखंड एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर जेल भरो अभियान को सफल बनाने का निर्णय लेते हुए जुलूस की शक्ल में गढ़वा थाना गये और अपनी गिरफ्तारी दी.
इस दौरान शिक्षक नेताओं ने कहा कि वे सभी पारा शिक्षक रघुवर सरकार के बंदरघुड़की से डरनेवाले नहीं है़ इस बार का आंदोलन आर-पार की लड़ाई है़ वे झारखंड सरकार को ईंट से ईंट बजा देंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार अपनी उपस्थिति में आदेश देकर अमानवीय तरीके से पुलिस से लाठी चार्ज कराकर पिटवाने का काम किया गया है़ यह पूरी तरह से अमानवीय है.
280 पारा शिक्षकों को मनमानी ढंग से चालान कर जेल भेज दिया गया है. लेकिन इसके बाद भी पारा शिक्षक इससे डरने वाले नहीं है़ पारा शिक्षकों ने गढ़वा थाना में सामूहिक गिरफ्तारी दी़ इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सूर्यदेव तिवारी, अंबिका चौधरी, अमित रंजन, संजय तिवारी, बसंत प्रजापति, मुरारी चंद्रवंशी, प्रदीप सिंह, संतोष सिंह, बीरेंद्र प्रसाद यादव, संतोष कुमार कुशवाहा, नजीबुल्लाह अंसारी, किशोर कुमार सिंह, संतोष राम, रविशंकर ठाकुर, मनोज कुमार राम, राजेंद्र चौधरी, अशोक पाल, उदय प्रकाश सिंह, रामप्रवेश राम आदि लोग उपस्थित थे़
755 विद्यालयों में पढ़ाई ठप : सूर्यदेव तिवारी
पारा शिक्षक एकीकृत संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूर्यदेव तिवारी ने कहा कि पूरे जिले में आज 2865 पारा शिक्षकों ने अपने परिवार के साथ गिरफ्तारी दी है. जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि उनके आंदोलन की वजह से जिले के 755 विद्यालय पूरी तरह ठप हो गये हैं. 25 नवंबर से सभी पारा शिक्षक विधायक एवं मंत्री के आवास पर घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम शुरू करेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार जबतक सभी गिरफ्तार पारा शिक्षकों को बिना शर्त रिहा नहीं करती है और उनकी मांगों को नहीं मानती है, आंदोलन जारी रहेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




