एक दशक से लगा नौसंमो का झंडा सुरक्षा चौक से हटा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
भवनाथपुर : टाउनशिप के सुरक्षा चौक पर एक दशक से लहरा रहा नौजवान संघर्ष मोर्चा का झंडा को बीती रात अज्ञात लोगों ने काटकर हटा दिया. इस घटना के बाद से मामला काफी गरमा गया है. पुलिस ने नजाकत को देखते हुए टाउनशिप के सुरक्षा चौक को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है. समाचार […]
विज्ञापन
भवनाथपुर : टाउनशिप के सुरक्षा चौक पर एक दशक से लहरा रहा नौजवान संघर्ष मोर्चा का झंडा को बीती रात अज्ञात लोगों ने काटकर हटा दिया. इस घटना के बाद से मामला काफी गरमा गया है. पुलिस ने नजाकत को देखते हुए टाउनशिप के सुरक्षा चौक को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है.
समाचार के अनुसार सेल आरएमडी भवनाथपुर खदान समूह के टाउनशिप आवासीय परिसर स्थित सुरक्षा चौक पर पिछले एक दशक से नौजवान संघर्ष मोर्चा का झंडा लहरा रहा था. जिसे बीती रात अज्ञात लोगों ने झंडा को क्षतिग्रस्त करते हुए काट कर हटा दिया. इस घटना के बाद से नौजवान संघर्ष मोर्चा के नेताओं में आक्रोश बढ़ गया है .
चौक चौराहों पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कही सेल प्रबंधन द्वारा झंडा काटे जाने की चर्चा तो कहीं पूर्व विधायक द्वारा कटवाने की चर्चा ऐसे तमाम अटकलें लगायी जा रही है. लेकिन इस मामले में हकीकत क्या है, अभी कह पाना मुश्किल है. उप महाप्रबंधक एमआर सलोरिया ने कहा कि प्रबंधन का झंडा से कोई ताल्लुकात नहीं है. टाउनशिप में शांति बहाल हो यह प्रबंधन की सोच है. दूसरी और विधायक प्रतिनिधि दयानंद सोनी ने स्थानीय थाने में झंडा काटे जाने के बाद अज्ञात लोगों के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. इस घटना के बाद से मोर्चा के नेताओं में आक्रोश व्याप्त है.
झंडा हटाने पर नेताओं में आक्रोश, पूर्व विधायक के इशारे पर झंडा हटाने का लगाया आरोप
भवनाथपुर : भवनाथपुर टाउनशिप स्थित सेल के सुरक्षा चौक पर लगाये गये स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही की पार्टी नौसमो के झंडा को सोमवार की रात काटकर हटा देने से मामला गरमा गया है़ मंगलवार को विधायक आवास पर नौसंमो संसदीय बोर्ड के नेताओं ने प्रेसवार्ता कर पूर्व विधायक के इशारे पर उक्त कार्रवाई करने का आरोप लगाया है़ प्रेसवार्ता में नेताओं ने कहा कि टाउनशिप सुरक्षा चौक पर नौसंमो का लगा हुआ सिर्फ झंडा मात्र ही नहीं था, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के गरीब, दलित और शोषित परिवारों की आत्म सम्मान के प्रतीक की निशानी थी.
जिसे बीती रात्रि में नगरगढ़ के इशारे पर कुछ पीछलग्गु नेता और असामाजिक तत्वों ने हटाने का कार्य किया है. नेताओं ने वैसे लोगों को चिह्नित करते हुए प्रशासन से कार्रवाई करने की मांग की है. नेताओं ने कहा कि विधायक भानु प्रताप शाही ने अपने कार्यकाल में भवनाथपुर विस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया है, जिसे देख कर विरोधी दल के नेता सठिया गये हैं तथा पागलपन में अनाप शनाप हरकत करने से बाज नहीं आ रहे हैं.
नेताओं ने कहा कि नौसंमो द्वारा क्षेत्र के किसानो के हितों को लेकर नौ दिसंबर को गढ़वा में एक विशाल रैली निकाली जायेगी. प्रेसवार्ता में विधानसभा प्रभारी भगत दयानंद यादव, विधायक प्रतिनिधी दयानंद सोनी, प्रधान महासचिव अनिल चौबे, मनोज पहाड़िया,राजेश सिंह, राकेश चौबे, अरुण कुमार, प्रदीप यादव, लल्लू ठाकुर, लक्ष्मण राम, रामपवन विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन