तीन सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे अनुबंधित कर्मचारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गढ़वा : ऑल इंडिया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अनुबंध कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के सभी अनुबंध कर्मचारी गुरुवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे़ गढ़वा जिला रार्ष्ट्रीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संयोगिता देवी की अध्यक्षता में एनआरएचएम के सभी कर्मचारियों ने कार्य का सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने की मांग कर रहे थे़ इस […]
विज्ञापन
गढ़वा : ऑल इंडिया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अनुबंध कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले के सभी अनुबंध कर्मचारी गुरुवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे़ गढ़वा जिला रार्ष्ट्रीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संयोगिता देवी की अध्यक्षता में एनआरएचएम के सभी कर्मचारियों ने कार्य का सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने की मांग कर रहे थे़
इस अवसर पर सदर अस्पताल परिसर में एक सभा भी किया गया़ सभा में अपने तीन सूत्री मांगों को उठाते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सभी कर्मचारियों की मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग की़ वक्ताओं ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के समस्त कर्मचारियों के लिए सामाजिक व आर्थिक प्रदान करते हुए स्थायी सेवा सुरक्षा के लिए कोष नीति बनाने की मांग की़
उन्होंने समानता का अधिकार का पालन करने 65 वर्ष की आयु तक कार्य करने की स्वीकृति देने तथा किसी भी अनुबंध कर्मचारी को हटाने के लिए नियमित कर्मियों की तरह प्रक्रिया अपनाने की बात कही़ कर्मचारियेां ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने तथा ठेकेदारी प्रथा पर कार्य कर रहे कर्मियों को एनएचएम में ही समाहित करने अथवा इन पदों पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में भर्ती करने सहित निष्कासित एनएचएम कर्मचारियों की पुन: बहाली की मांग की़
धरनास्थल पर विनय कुमार सिंह, विपेश कुमार तिवारी, करुणा कुमारी, संतोष कश्यप, प्रदीप पाठक, प्रेममणि सुधांशु, रितेश कुमार, अश्विनी दुबे, नित्यानंद त्रिपाठी, डॉ भारत भूषण, रंजीत कुमार सिन्हा, जीतेंद्र कुमार सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे़ मौके पर अराजपत्रित कर्मचारी संघ के नेताओं ने भी पहुंचकर उन्हें समर्थन किया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










