ePaper

रमना : रांची से दिल्ली जा रही स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का टूटा प्रेशर पाइप, बची

Updated at : 24 Oct 2018 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
रमना : रांची से दिल्ली जा रही स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस का टूटा प्रेशर पाइप, बची

रमना : पूर्व मध्य रेलवे के गढ़वा रोड-चोपन रेल खंड पर रमना के रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात हटिया से दिल्ली जाने वाली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 12817/73 के फ्रंट एसएलआर प्रेसर पाइप अचानक टूटने से साढ़े तीन घंटे तक रुकी रही. इस दौरान लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. बताया गया कि बीती […]

विज्ञापन
रमना : पूर्व मध्य रेलवे के गढ़वा रोड-चोपन रेल खंड पर रमना के रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात हटिया से दिल्ली जाने वाली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 12817/73 के फ्रंट एसएलआर प्रेसर पाइप अचानक टूटने से साढ़े तीन घंटे तक रुकी रही. इस दौरान लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
बताया गया कि बीती रात 21.43 बजे स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस व पलामू लिंक एक्सप्रेस की क्रॉसिंग हुई. इसमें बाद में आयी पलामू लिंक एक्सप्रेस को छोड़ने के तुरंत बाद लगभग 21.52 बजे स्वर्ण जयंती गाड़ी को रवाना ही किया गया था कि रेलवे स्टार्टर के समीप लगभग आधा किलोमीटर दूर पर फ्रंट एसएलआर प्रेसर पाइप टूट गया. प्रेसर कम होने के कारण अचानक गाड़ी पूरी तरह रुक गयी. इससे इंजन के पीछे वाली लगेज डब्बा कम ब्रेक भान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
हालांकि इस दौरान किसी जान माल की क्षति नहीं हुई है. रात में ही मेराल ग्राम से लाइट इंजन मंगा कर क्षतिग्रस्त बोगी को काट कर अलग किया गया. इसके बाद लगभग साढ़े तीन घंटे के बाद एक्सप्रेस को 1.37 बजे रवाना किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola