शहर में रक्त की कमी नहीं रहेगी : पिंकी केसरी, आयुष्मान भारत को लेकर नगर परिषद गढ़वा की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन
Updated at : 15 Oct 2018 1:17 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : आयुष्मान भारत को लेकर नगर परिषद गढ़वा की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया़ इस शिविर में नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी, अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार, नगर परिषद उपाध्यक्ष मीरा पांडेय उपस्थित थे़ उन्होंने संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया़ इस शिविर में 25 लोगों ने रक्तदान […]
विज्ञापन
गढ़वा : आयुष्मान भारत को लेकर नगर परिषद गढ़वा की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया़ इस शिविर में नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी, अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार, नगर परिषद उपाध्यक्ष मीरा पांडेय उपस्थित थे़ उन्होंने संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया़ इस शिविर में 25 लोगों ने रक्तदान किया़ इस मौके पर अध्यक्ष पिंकी केसरी ने कहा कि नगर परिषद के सभी लोग स्वस्थ्य रहे, इस उद्देश्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है़
उन्होंने कहा कि यदि रक्त के अभाव में किसी की मौत हो जाती है़ तो इससे मानवता शर्मसार होगी़ उन्होंने कहा कि गढ़वा के नगर परिषद एवं समाजसेवियों का हमेशा यह प्रयास रहता है कि गढ़वा सदर अस्पताल में कभी भी रक्तदान की कमी नहीं हो़ इस अवसर पर एसडीओ प्रदीप कुमार ने कहा कि यह रक्तदान शिविर आयुष्मान भारत को समर्पित है़
इस शिविर के माध्यम से लोगों तक यह संदेश पहुंचाना है कि आयुष्मान भारत का लाभ अंतिम व्यक्ति भी उठा सके़ उन्होंने कहा कि यह योजना सरकारी की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल है़ नगर परिषद उपाध्यक्ष मीरा पांडेय ने कहा कि गढ़वा समाजसेवियों की धरती है़ यहां के लोग समाजसेवा खासकर रक्तदान करने के मामले में कभी पीछे नहीं हटते है़ं
जिन लोगों ने रक्तदान किया : रक्तदान शिविर में जिन लोगों ने रक्तदान किया उनमें नगर परिषद के सिटी मैनेजर नजिबुल्लाह अंसारी, वार्ड पार्षद घनश्याम प्रसाद, पूर्व वार्ड पार्षद पूनमचंद कांस्यकार, बिजय जेनरल स्टोर के विजय केसरी, सफाई मेठ राज कुमार, अरविंद कुमार, जय पटवा शामिल है़ं इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी, सौकत खान, सीटी मैनेजर मुर्तुजा अंसारी, रेड क्रॉस के बिनोद कमलापुरी, डॉ पतंजलि केसरी, कृत्यानंद श्रीवास्तव, वार्ड पार्षद रेणु देवी, अंजू देवी, करीमन बघेल, कमला देवी, विनोद प्रसाद आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




