उपायुक्त के निरीक्षण में गायब मिले चिकित्सक, तीन का वेतन काटा गया

Updated at : 12 Jul 2018 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
उपायुक्त के निरीक्षण में गायब मिले चिकित्सक, तीन का वेतन काटा गया

गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने बुधवार को गढ़वा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया़ इस दौरान अस्पताल की अव्यवस्था को देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की़ उपायुक्त ने बारी-बारी से सभी चिकित्सकों की जब उपस्थिति की जांच की, तो डॉ अमित कुमार एवं एक अन्य को छोड़कर शेष चिकित्सक कार्य से अनुपस्थित पाये गये़ […]

विज्ञापन
गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने बुधवार को गढ़वा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया़ इस दौरान अस्पताल की अव्यवस्था को देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की़ उपायुक्त ने बारी-बारी से सभी चिकित्सकों की जब उपस्थिति की जांच की, तो डॉ अमित कुमार एवं एक अन्य को छोड़कर शेष चिकित्सक कार्य से अनुपस्थित पाये गये़
उपायुक्त के निरीक्षण में चार चिकित्सक अल्ट्रासाउंड के डॉ जीतेंद्र कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ जियाउल हक, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रागिनी अग्रवाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ बीके भारती अनुपस्थित पाये गये़ इसको लेकर उपायुक्त डॉ जीतेंद्र कुमार, डॉ जियाउल हक एवं डॉ रागिनी अग्रवाल के एक दिन के वेतन काटने का निर्देश सिविल सर्जन डॉ कन्हैया प्रसाद को दिया है़
जबकि शिशु रोग विशेषज्ञ उपायुक्त का निरीक्षण समाप्त होने के पूर्व अस्पताल में पहुंच गये थे़ उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में गंदगी को देखते हुए नाराजगी जाहिर की़ उन्होंने कहा कि वे अस्पताल का औचक निरीक्षण करती रहेंगी़ यदि इस तरह की समस्या फिर से पायी गयी, तो कार्रवाई की जायेगी़ उपायुक्त ने अस्पताल के विभिन्न वार्ड का भी निरीक्षण किया़
गोविंद उवि में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने का निर्देश
अस्पताल के पश्चात उपायुक्त ने राजकीयकृत गोविंद प्लस टू उवि का भी औचक निरीक्षण किया़ इस दौरान विद्यालय में विद्यार्थियों की संतोषजनक उपस्थिति नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की़ उन्होंने प्राचार्य को विद्यालय की स्थिति को सुधारने के कड़े निर्देश दिये़ विद्यालय परिसर में गंदगी को हटाने के लिए नगर परिषद गढ़वा के कर्मियों को निर्देश दिये गये़ गुरुवार को नगर परिषद के कर्मी विद्यालय की समुचित सफाई करेंगे़
इस मौके पर उपायुक्त ने बताया कि 10वीं एवं 12वीं में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने एवं परीक्षाफल सुधारने के लिए पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सेवानिवृत्त शिक्षकों आदि को विद्यालय में कक्षा लेने के लिए लगाया जायेगा़ उन्होंने कहा कि परीक्षा से कुछ माह पहले से यदि विद्यार्थी तैयारी करेंगे, तो निश्चित रूप से उनके शिक्षण स्तर में प्रगति होगी़ उपायुक्त ने बताया कि जिले के सभी प्रखंड के एक-एक विद्यालय को मॉडल बनाने के लिए बीइइओ को निर्देशित किया गया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola