वृद्धावस्था का लाभ ले रहे छह लोगों पर हुई कार्रवाई

Updated at : 07 Jul 2018 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
वृद्धावस्था का लाभ ले रहे छह लोगों पर हुई कार्रवाई

एसडीओ ने सभी लोगों पर कार्रवाई के लिए नोटिस निर्गत किया़ गढ़वा : एसडीओ प्रदीप कुमार ने गढ़वा प्रखंड के तिलदाग गांव के वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रहे छह आयोग्य लोगों के ऊपर कार्रवाई की गयी है़ ये सभी छह लोग एक ही परिवार के हैं और बिचौलियों के माध्यम से अपना-अपना पेंशन बिना […]

विज्ञापन

एसडीओ ने सभी लोगों पर कार्रवाई के लिए नोटिस निर्गत किया़

गढ़वा : एसडीओ प्रदीप कुमार ने गढ़वा प्रखंड के तिलदाग गांव के वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रहे छह आयोग्य लोगों के ऊपर कार्रवाई की गयी है़ ये सभी छह लोग एक ही परिवार के हैं और बिचौलियों के माध्यम से अपना-अपना पेंशन बिना किसी सक्षम पदाधिकारी की स्वीकृति के चढ़वा लिया है़ इन्हें चार माह से पेंशन का लाभ मिल रहा था़ इनकी उम्र निर्धारित 60 साल से काफी कम है़ एसडीओ की ओर से जारी नोटिस के बाद सभी ने 24 घंटे के अंदर ली गयी वृद्धावस्था पेंशन की राशि लौटाने से संबंधित शपथ पत्र दिया है़
जिन लोगों पर कार्रवाई की गयी है, उनमें तिलदाग गांव निवासी 43 वर्षीय हकीम खां, उसकी पत्नी 40वर्षीय जैतून वीबी, उनका भाई 47 वर्षीय इसलाम खां, उसकी पत्नी 45 वर्षीय नफीसा वीबी, दूसरा भाई 52 साल के इसमाईल अंसारी व उसकी पत्नी 45 वर्षीय नगीना वीबी शामिल है़ं इन्होंने दो बिचौलियों का नाम एसडीओ को बताया है, जिनके माध्यम से उन्होंने एक-एक हजार रुपये देकर सीधा नाम चढ़वा लिया था़ एसडीओ की कार्रवाई के बाद उपरोक्त चारों अयोग्य लाभुक ने सरकारी गवाह बन गये हैं और पूरी प्रक्रिया का लिखित बयान दर्ज कराया है़ इसके बाद बिचौलियों को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है़ बताया गया कि एसडीओ प्रदीप कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि तिलदाग गांव के उपरोक्त लोग संपन्न हैं और उम्र कम होने के बावजूद वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रहे है़ं
इस सूचना के आलोक में एसडीओ ने सभी लोगों पर कार्रवाई के लिए नोटिस निर्गत किया़ इसके आलोक में शुक्रवार को वे सभी एसडीओ कार्यालय में उपस्थित हुए. उनसे जानकारी मिलने के बाद एसडीओ श्रीकुमार ने गढ़वा थाना को सूचना देकर उनको गिरफ्तार करने का निर्देश दिया़ सूचना पर पहुंचे एसआइ बीएन दुबे वहां पहुंचे़ लेकिन उपरोक्त लोगों ने एसडीओ श्री कुमार से माफ करने की गुहार लगायी़ उन्होंने कहा कि वे सभी बिचौलियों के झांसे में आकर इस फर्जीवाड़े में फंस गये थे़ इसके बाद सभी को सरकारी गवाह बनाते हुए बिचौलियों के बारे में पूरी जानकारी ली़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola