मक्का में मांगेंगे शांित की दुआ

Updated:
विज्ञापन

झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह पूर्व प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर की ओर भेजे गये उपहार को डॉ यासीन अंसारी ने हज यात्रियों को दिया गढ़वा : शहर के सोनपुरवा स्थित मदरसा तबलीगुल इसलाम में झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश ठाकुर की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित कर हज पर जानेवाले जिले भर के 105 हज यात्रियों […]

विज्ञापन

झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह पूर्व प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर की ओर भेजे गये उपहार को डॉ यासीन अंसारी ने हज यात्रियों को दिया

आपके शहर में

विज्ञापन
गढ़वा : शहर के सोनपुरवा स्थित मदरसा तबलीगुल इसलाम में झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश ठाकुर की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित कर हज पर जानेवाले जिले भर के 105 हज यात्रियों को उपहार देकर हज के लिए विदा किया गया. सभी हज यात्रियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मो यासीन अंसारी के हाथों झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश ठाकुर की ओर से भेजे गये उपहार दिये गये. इस अवसर पर झामुमो के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे़ कार्यक्रम में उपस्थित हज यात्रियों को संबोधित करते हुए
डॉ यासीन अंसारी ने कहा कि अपने गढ़वा जिले के साथ- साथ पूरे देशवासियों का देश की सलामती के लिए दुआ करे. उन्होंने कहा कि श्री ठाकुर द्वारा प्रत्येक वर्ष हज यात्रियों को उपहार देकर हजयात्रा पर भेजने की परंपरा की जितनी भी प्रशंसा की जाये कम होगी़ उन्होंने कहा कि किसी कारणवश इस बार श्री ठाकुर कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके और इस पुनीत कार्य में हाथ बंटाने का उन्हें अवसर प्राप्त हुआ़ मौके पर उपस्थित झामुमो के जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि श्री ठाकुर द्वारा भेजे गये उपहार सभी 105 हज यात्रियों को दिया गया़ उन्होंने कहा कि पिछले साल 65 हज यात्री गये थे, इस बार 105 जा रहे है़ं
मौके पर झामुमो के मनोज ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष डॉ असजद अंसारी, जिला सदर मदनी खान, विनोद तिवारी, नसीम अख्तर, मुश्ताक अहमद, अहमद अली, फुजैल अहमद, अतहर अंसारी, हाफ़िज़ शमीम, हकीमुल्ला खान, फैजुल्ला खान सहित कई लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola