धर्मनिरपेक्ष लोगों को गोलबंद किया जायेगा

Updated at : 08 Feb 2018 4:42 AM (IST)
विज्ञापन
धर्मनिरपेक्ष लोगों को गोलबंद किया जायेगा

पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं व शहर के लोगों के साथ बैठक की, बोले राजद ने नगर निकाय चुनाव के लिए मनिका नारायण को अपना प्रत्याशी बनाया कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की गढ़वा : नगर निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को शहर के विशुनपुर स्थित पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह […]

विज्ञापन
पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं व शहर के लोगों के साथ बैठक की, बोले
राजद ने नगर निकाय चुनाव के लिए मनिका नारायण को अपना प्रत्याशी बनाया
कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की
गढ़वा : नगर निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को शहर के विशुनपुर स्थित पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने अपने आवास पर पार्टी के नेताओं एवं शहर के लोगों के साथ एक बैठक की. इस मौके पर पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने कहा कि राज्य की स्थिति चिंताजनक है. विकास के नाम पर झूठा प्रचार किया जा रहा है. बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है. अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले चार वर्षों में बेरोजगारी में कोई कमी नहीं आयी है.
उन्होंने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य गढ़वा नगर परिषद में अध्यक्ष पद के चुनाव में मजबूत व सशक्त प्रत्याशी देना है, ताकि गढ़वा का सर्वांगीण विकास हो सके. उन्होंने कहा कि शहर में गर्मी से पहले ही पेयजल की संकट उत्पन्न हो जाती है. इसके निदान को लेकर उन्होंने अपने कार्यकाल में 38 करोड़ की पाइप लाइन जलापूर्ति योजना की स्वीकृति दिलवायी थी. लेकिन दुर्भाग्य है कि आठ साल बीत जाने के बाद भी उक्त योजना को पूरा नहीं किया जा सका़
श्री सिंह ने कहा कि राजद ने मनिका नारायण को अपना प्रत्याशी बनाया है. नगर परिषद चुनाव में राजद साफ छवि के प्रत्याशी गढ़वा नगर परिषद वासियों को दिया है. उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय व धर्मनिरपेक्षता के साथ चलनेवाले लोगों को गोलबंद कर राजद प्रत्याशी को जनता जितायेगी़ उन्होंने कहा कि आठ वर्षों में गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र की दुर्दशा हो गयी है़भ्रष्टाचार चरम पर है़
बाइपास के नाम पर झूठे सब्जबाग दिखाये जा रहे हैं. मौके पर दर्जनों युवाओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की. सभी को गिरिनाथ सिंह एवं युवा राजद के जिला अध्यक्ष सूरज सिंह ने माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया.
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जमालुद्दीन अंसारी, राज कुमार मद्धेशिया, सुरेश गुप्ता, अब्दुल करीम खान, डॉ एमएन खान, संजय कांस्यकार, चंदन केसरी, अरविंद कुमार मिश्रा, अधिवक्ता विजय कुमार, संजय केसरी, अमरेंद्र केसरी, टुनटुन सिंह, आजाद खान, अरविंद कुमार, रवींद्र जायसवाल, जहान अंसारी, रंजन चौबे, कृष्णा मेहता, शरीफ अंसारी, रहमान अंसारी, सच्चिदानंद सिंह, रंथा नायक सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राजद प्रत्याशी को नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष के पद पर जिताने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का संचालन राज कुमार मद्धेशिया ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola