ब्लड जांच के नाम पर वसूले 1000 रुपये

Updated:
विज्ञापन

ब्लड जांच के नाम पर वसूले 1000 रुपये

विज्ञापन

गढ़वा. गढ़वा सदर अस्पताल में मरीजों से ठगी होती रहती है. कभी इमरजेंसी में महंगी दवाएं बेचने का मामला सामने आता है, तो कभी जांच के नाम पर पैसे ऐंठे जाते हैं. ताजा मामला भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी गांव निवासी अंजनी यादव का है. उससे ब्लड जांच के नाम पर 1000 रुपये ठग लिये गये. अंजनी अपनी मां कृपा देवी का इलाज कराने बुधवार रात सदर अस्पताल आया था. सुबह ओपीडी में चिकित्सकों ने ब्लड जांच कराने को कहा, जब वह जांच कराने पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि रिपोर्ट दो दिन बाद मिलेगी. तभी उजले रंग का एप्रन पहने एक युवक आया और बोला कि अगर जल्द रिपोर्ट चाहिए, तो बाहर से जांच करानी होगी. उसे 1100 रुपये लगेंगे और रिपोर्ट एक घंटे में मिल जायेगी. जल्दी रिपोर्ट पाने के लिए अंजनी ने युवक को 1000 रुपये दे दिया. युवक मरीज को नर्सिंग रूम के पास ले गया. वहां बीपी चेक किया और ब्लड सैंपल लेकर वह चला गया. काफी देर इंतजार के बाद भी जब वह नहीं लौटा और ओपीडी का समय खत्म हो गया, तो अंजनी ने उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला. ठगी का अहसास होने पर उन्होंने अस्पताल प्रशासन से शिकायत की है. इसके पूर्व भी हो चुकी है ठगी अस्पताल प्रशासन का इस पर ध्यान नहीं : सदर अस्पताल में ठगी का यह कोई नया मामला नहीं है. कुछ दिन पहले भी सदर अस्पताल में रात की इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति खुद को अस्पताल स्टाफ बताकर मरीजों को बाजार से कम दाम में दवाएं दिलाने का झांसा दे रहा था. वह झोले में रखकर दवाइयां बेच रहा था. लेकिन अस्पताल प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. जांच की जा रही है : इस मामले पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि पीड़ित ने शिकायत दर्ज करायी है. मामले की जांच की जा रही है कि आखिर कौन अस्पताल स्टाफ बनकर इस तरह की ठगी कर रहा है. उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषी पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola