झारखंड-ओडिशा में ईडी की छापेमारी, सहकारिता बैंक घोटाले की चल रही जांच
झारखंड-ओडिशा में ईडी की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड और ओडिशा में एक साथ छापेमारी की है. यह कार्रवाई सहकारिता बैंक से जुड़े 35 करोड़ रुपये के कथित घोटाले के मामले में की जा रही है. सरायकेला के कारोबारी संजय कुमार डालमिया मुख्य निशाने पर हैं.
ED Raid Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शुक्रवार सुबह झारखंड और ओडिशा में एक साथ छापेमारी शुरू की. यह कार्रवाई झारखंड राज्य सहकारिता बैंक से जुड़े कथित घोटाले के सिलसिले में की जा रही है. सूत्रों के अनुसार, दोनों राज्यों को मिलाकर कुल सात ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
कारोबारी डालमिया के ठिकानों पर दबिश
छापेमारी का मुख्य निशाना सरायकेला के कारोबारी संजय कुमार डालमिया बताए जा रहे हैं. ईडी की टीम फिलहाल पटनायक टोला स्थित उनके आवास पर मौजूद है और दस्तावेजों की जांच कर रही है. आरोप है कि डालमिया ने बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता को अंजाम दिया.
35 करोड़ के कर्ज से जुड़ा मामला
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा प्रकरण सहकारिता बैंक से लिए गए करीब 35 करोड़ रुपये के ऋण से संबंधित है. बताया जा रहा है कि उक्त कर्ज की अदायगी नहीं की गई, जिसके बाद जांच एजेंसी ने इससे जुड़े वित्तीय लेन-देन को खंगालना शुरू किया. ईडी की टीम बैंकिंग दस्तावेजों के साथ-साथ संबंधित पक्षों के लेन-देन के रिकॉर्ड भी जब्त कर सकती है.
बता दें कि झारखंड में सहकारिता बैंकों से जुड़े घोटालों को लेकर ईडी पहले भी कई बार कार्रवाई कर चुकी है. जांच एजेंसियां लंबे समय से राज्य के सहकारी बैंकिंग तंत्र में हुई अनियमितताओं पर नजर बनाए हुए हैं,
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजयुमो ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, नेताओं ने दी प्रेरणा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए