बहरागोड़ा में 72 बोतल अवैध शराब के युवक गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
पुलिस ने गुरुवार रात में जगधा गांव के राजा मंडल के घर से शराब की बोतलें बरामद की है. पुलिस ने राजा मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
विज्ञापन
बहरागोड़ा.
बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात थाना प्रभारी विकास कुमार शर्मा के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान जगधा गांव के राजा मंडल के घर से 72 पीस विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गयी. साथ ही पुलिस ने राजा मंडल को घर से गिरफ्तार किया. शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज करते हुए घाटशिला जेल भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर लगातार क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जायेगा. मौके पर एएसआई ओम शरण समेत सशस्त्र बल उपस्थित थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन