East Singhbhum News : राजस्टेट मैदान में ग्रामीणों की बैठक, कई प्रस्ताव पारित

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चार दशक से राजस्टेट मैदान में हो रहा राष्ट्रीय समारोह, यहीं ध्वजारोहण करने की मांग

विज्ञापन

प्रतिनिधि, घाटशिला

घाटशिला के राजस्टेट मैदान में गुरुवार को आसपास के ग्रामीणों की बैठक ग्राम प्रधान बादल चौधरी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष 1983 में अनुमंडल कार्यालय की स्थापना के बाद से 15 अगस्त और 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज फहराने की परंपरा राजस्टेट मैदान में चली आ रही है, जिसे यथावत रखा जाना चाहिए. इसे लेकर ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपने का फैसला किया. बैठक में यह भी सहमति बनी कि घाटशिला शहरी क्षेत्र में मनरेगा योजना व जीआरजी योजना की शुरुआत की जाए, ताकि शहरी गरीबों को रोजगार मिले और नाली की सफाई समेत अन्य नागरिक सुविधाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो सके. इसके अलावा घाटशिला थाना के समीप स्थित बिरहद तालाब की सफाई को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई. ग्रामीणों ने तालाब की उपयोगिता बताते हुए इसकी शीघ्र सफाई की मांग उठायी. बैठक में घाटशिला के 12 वार्डों में स्वच्छता समिति का गठन, राजस्टेट मैदान व आसपास की नालियों की नियमित सफाई व राजस्टेट मैदान की भूमि की अंचल कार्यालय द्वारा नापी कराने पर भी सहमति बनी.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola