घाटशिला में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 900 मेधावियों का हुआ सम्मान

Updated:
विज्ञापन

घाटशिला में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का आयोजन हुआ, जिसमें करीब 900 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. अतिथियों ने मेहनत, अनुशासन और लगन को सफलता का मूल मंत्र बताते हुए विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: प्रभात खबर की ओर से सोमवार को घाटशिला स्थित होटल जेएन पैलेस में प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया. समारोह में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 900 मेधावी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा सम्मान के लिए पंजीकरण कराया था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी अमिताभ भगत, एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी, मुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार रजवार तथा घाटशिला थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया. इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह सम्मान नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा

मुख्य अतिथि घाटशिला एसडीओ अमिताभ भगत ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और उनके अभिभावकों के संघर्ष का सम्मान है. उन्होंने कहा कि साधारण परिवार से आने वाले बच्चे भी मेहनत और गुरुजनों के मार्गदर्शन से बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि यह सम्मान न केवल मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करता है, बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनता है. आज के समय में करियर के अनेक विकल्प उपलब्ध हैं, ऐसे में विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन मिलना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने ‘प्रभात खबर’ से विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसिलिंग सत्र आयोजित करने का आग्रह किया. साथ ही उन्होंने 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील भी की.

यह सम्मान मंजिल नहीं, नई यात्रा की शुरुआत

कार्यक्रम में शामिल हुए प्रभात खबर के स्थानीय संपादक विवेक तिवारी ने स्वागत भाषण करते हुए कहा कि यह महज एक प्रतिभा सम्मान नहीं है. एक सम्मान आपकी मेहनत का, आपकी तपस्या का, आपके परिजनों के संघर्ष का. आज से 22 साल पहले ये सम्मान समारोह शुरु किया गया था. तबसे लेकर आज तक कई ऐसे छात्र हैं जो यहां से निकलकर कई बड़े पोस्ट पर पहुंचे. इससे हमें बहुत खुशी होती है. मेधावी विद्यार्थियों की सफलता केवल उनकी नहीं, बल्कि उनके माता-पिता, शिक्षकों, विद्यालय और पूरे समाज की उपलब्धि है. कहा कि यह सम्मान मंजिल नहीं, बल्कि नई यात्रा की शुरुआत है. जीवन में सफलता के साथ चुनौतियां भी आएंगी, इसलिए असफलता से कभी निराश नहीं होना चाहिए. प्रभात खबर समाज में सकारात्मक बदलाव और नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर वर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन करता है. उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाए रखते हुए देश और समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया.

मेहनत, अनुशासन और बड़ों का सम्मान ही सफलता का मंत्र

विशिष्ट अतिथि घाटशिला एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा कि सफलता का मूल मंत्र निरंतर मेहनत, अनुशासन और बड़ों के प्रति सम्मान है. उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे अपनी पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखें और सफलता प्राप्त करने के बाद भी विनम्र रहें तथा अहंकार से दूर रहें. उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के बच्चों की उपलब्धियों पर प्रशासन को गर्व है और सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. 

कठिनाइयों से घबराएं नहीं, निरंतर मेहनत करें

मुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार रजवार ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने इसे सफलता की पहली सीढ़ी बताते हुए कहा कि जीवन में अभी लंबा सफर तय करना बाकी है. इस दौरान आने वाली कठिनाइयों और आर्थिक चुनौतियों से घबराने के बजाय विद्यार्थियों को धैर्य, लगन और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का हर कदम पर साथ दें, क्योंकि विद्यार्थियों की सफलता में माता-पिता और शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम होती है. डीएसपी ने यह भी कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि मेहनत, धैर्य और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता का वास्तविक मंत्र है.

यह भी पढ़ें: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान: जमशेदपुर के टॉपर्स के बीच पहुंचे प्रशासनिक दिग्गज, DC ने दिया सफलता का मंत्र

यह भी पढ़ें: रांची में प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 2700 छात्रों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola