Objectionable object in Mandir: पूर्वी सिंहभूम के हनुमान मंदिर में आपत्तिजनक वस्तु रखने पर बवाल, धालभूमगढ़ थाना में प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन

Objectionable object in Mandir: पूर्वी सिंहभूम के हनुमान मंदिर में आपत्तिजनक वस्���ु रखने पर जमकर बवाल हुआ. आसमाजिक तत्वों ने आपत्तिजनक वस्तु के साथ टूटू-फूटी हिंदी में एक पत्र भी रखा था. सुबह पुजारी ने मंदिर खोला, तो यह देख दंग रह गए और आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. फिर क्या हुआ? पढ़े पूरी खबर-

विज्ञापन

Objectionable object in Mandir: पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ हनुमान वाटिका मंदिर परिसर में कल यानी 16 फरवरी की रात को एक चिट्ठी के साथ आपत्तिजनक वस्तु रख दिया गया. पुजारी जब सुबह मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने उस आपत्तिजनक वस्तु और साथ में टूटी-फूटी हिंदी में लिखा एक पत्र देखा. मामले की जानकारी पुजारी ने आसपास के लोगों को दी. यह जानकारी आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते बवाल शुरू हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

हिंदू संगठन के लोगों ने बंद कराए बाजार और दुकान

घटना की सूचना पाकर विभिन्न हिंदू संगठन के लोग मंदिर परिसर में जमा हुए. फिर झंडा बैनर के साथ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और नरसिंहगढ़ और धालभूमगढ़ में तमाम बाजार और दुकानों को बंद करा दिया. जुलूस की शक्ल में निकले लोग फिर थाना पहुंचे और जमकर हंगामा किया. हिंदू संगठनों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.

धालभूमगढ़ में अशांति का माहौल

इधर, थाना के बाहर विभिन्न हिंदू संगठन के लोग नारेबाजी करते रहे. इस घटना से धालभूमगढ़ शहरी क्षेत्र में अशांति का वातावरण रहा, सुबह से दोपहर तक स्थिति असामान्य सी रही, पुलिस ने लोगों को भरोसा दिया है कि अज्ञात पर मामला दर्ज कर और असल दोषियों का पता कर पुलिस जल्द कार्रवाई करेगी. समाचार लिखे जाने तक दोषी कौन है, इसका पता नहीं चला था.

क्या कहती है पुलिस

इधर तनाव की स्थिति को बढ़ते देख मुसाबनी डीएसपी के नेतृत्व में कई थाना की पुलिस और रैफ के जवानों को इलाक में तैनात कर दिया गया. पुलिस के मुताबिक, यह किसी असमाजिक तत्व का काम है. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी. थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस ने भरोसा जताया है कि मामले का जल्द खुलासा होगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola