सांसद ने दो शोकाकुल परिवारों को दी सांत्वना
शोकाकुल परिजनों के साथ सांसद विद्युत वरण महतो एवं अन्य. | Prabhat Khabar Network
पोटका के खड़ियासाई गांव में सांसद विद्युत वरण महतो ने दो शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
पोटका. सांसद विद्युत वरण महतो मंगलवार को पोटका प्रखंड के खड़ियासाई गांव पहुंचे. यहां उन्होंने चेन्नई में बीमारी से मृत दशरथ मुंडा (28) तथा ब्रेन मलेरिया से जान गंवाने वाले चार वर्षीय शिव सरदार के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. सांसद ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे और पूरा समाज पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है. खड़ियासाई निवासी दशरथ मुंडा रोजगार के सिलसिले में चेन्नई गए थे. वहां अचानक बीमार पड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 4 जुलाई को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. वहीं इसी गांव के लालमोहन सरदार के चार वर्षीय पुत्र शिव सरदार की 6 जुलाई को ब्रेन मलेरिया से सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. मौके पर पूर्व विधायक मेनका सरदार, गणेश सरदार, मनोज सरदार, चंद्रशेखर गुप्ता, यशवंत महतो, सनत सी, श्यामल महाकुड़, गुलशन सरदार, शंकर मुंडा, पिंटू भंज, सुलोता मंडल, वीणा मुंडा, दुलाल मंडल मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए