East Singhbhum News : घाटशिला में बन रहा इको पार्क एडवेंचर व मनोरंजन का केंद्र होगा

Updated:
विज्ञापन

कीताडीह में वन विभाग की 11 एकड़ में चल रहा निर्माण कार्य

विज्ञापन

घाटशिला

.

घाटशिला शहरी क्षेत्र के निवासियों की दशकों पुरानी मांग बेहतर पार्क अब हकीकत में बदलने जा रही है. कीताडीह में वन विभाग की करीब 11 एकड़ भूमि पर ””इको पार्क”” का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है. लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पार्क न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि पूर्वी भारत के एक प्रमुख एडवेंचर हब के रूप में विकसित होगा.

स्व. रामदास सोरेन की पहल और सरकार का विजन:

इस महत्वाकांक्षी परियोजना की नींव राज्य के तत्कालीन जल संसाधन मंत्री स्व. रामदास सोरेन के प्रयासों से पड़ी. उन्होंने क्षेत्रवासियों की जरूरत को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष यह प्रस्ताव रखा था. 15 अक्तूबर 2024 को स्वयं स्व. रामदास सोरेन ने इसका भूमि पूजन किया था. वन विभाग की डीएफओ ममता प्रियदर्शी और रेंजर विमल कुमार के नेतृत्व में इस योजना को धरातल पर उतारा जा रहा है.

रोमांच के शौकीनों के लिए एडवेंचर हब:

विभागीय सूत्रों के अनुसार, इस पार्क की सबसे बड़ी खासियत यहां की एडवेंचर गतिविधियां होंगी. इसमें जिप लाइन, रॉक क्लाइम्बिंग, रैपेलिंग और हाई रोप कोर्स की सुविधा मिलेगी. इसके साथ जंगल सफारी और माउंटेन बाइकिंग शुरू करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है. यह पर्यावरण शिक्षा और प्रकृति कार्यशाला का केंद्र बनेगा.

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, रोजगार के अवसर भी:

डीएफओ और रेंजर नियमित रूप से कार्य की गुणवत्ता की समीक्षा कर रहे हैं. विभाग का लक्ष्य अगले छह महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर इसे पर्यटकों के लिए खोलना है. इस पार्क के शुरू होने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर खुलेंगे और घाटशिला में पर्यटन को नयी ऊंचाई मिलेगी.

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा पार्क

वन विभाग से तैयार इको पार्क में पर्यटकों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी. –

बुनियादी ढांचा :

भव्य मुख्य द्वार, कैंटीन, कैफेटेरिया, शेड, ऑडिटोरियम और गैलरी.

मनोरंजन :

वाटर फाउंटेन, आकर्षक लाइटिंग और बच्चों के लिए चिल्ड्रेन एडवेंचर सेंटर.

खेल

और फिटनेस :

फुटबॉल ग्राउंड और दो आधुनिक स्वीमिंग पूल.

सांस्कृतिक

महत्व :

स्थानीय परंपराओं को सम्मान देने के लिए विशेष ””सरहुल स्थल””.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola