तालाब में नहाने गयी युवती से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

9जी 16- पुलिस गिरफ्त में आरोपी | Prabhat Khabar Network
पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा में मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्रतिनिधि, गुड़ाबांदा पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया. पीड़िता के परिजनों की लिखित शिकायत पर गुड़ाबांदा थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी की पहचान भालकी गांव निवासी तानो हेम्ब्रम के रूप में हुई है. थाना में शिकायत के अनुसार, बुधवार को पीड़िता गांव के एक तालाब में नहाने गयी थी. उसे अकेला पाकर आरोपी तानो हेम्ब्रम ने जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया. पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और उसे आरोपी के चंगुल से बचाया. परिजनों ने लिखित शिकायत थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया. गुड़ाबांदा थाने में कांड संख्या 11/26 दर्ज किया. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 74, 76, 64(2)(के) और 62 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










