जादूगोड़ा : हरिनाम संकीर्तन 23 से, कलशयात्रा आज

Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जादूगोड़ा की श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से धूमधाम से हरि नाम संकीर्तन का आयोजन मंगलवार 23 अप्रैल को होगा.

विज्ञापन

जादूगोड़ा.जादूगोड़ा की श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से धूमधाम से हरि नाम संकीर्तन का आयोजन मंगलवार 23 अप्रैल को होगा. इसे लेकर सोमवार को महिलाएं भव्य कलश यात्रा यूसिल डैम से निकालकर कीर्तन स्थल तक आएंगी. समिति के सदस्यों के द्वारा तैयारी जोरों पर की जा रही है. कीर्तन में 23 अप्रैल को शामिल होने के लिए प्रसिद्ध संत विनय दास बाबा को भी समिति के सदस्यों के द्वारा निमंत्रण दिया गया. मौके पर अनिल अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, प्रोमोधो कालिंदी और मनोज सिंह आदि मौजूद थे. वहीं, जादूगोड़ा मोड़ क्षेत्र में श्रद्धालुओं को समिति के सदस्य प्रेम गुप्ता और संजीव लाहा के द्वारा निमंत्रण दिया गया. संकीर्तन को प्रसिद्ध कीर्तन संप्रदाय के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है. 23 अप्रैल मंगलवार को हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत व 24 अप्रैल को विश्राम होगा.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola