घाटशिला कॉलेज में 10 मई से मिलेगा इंटर नामांकन का फॉर्म

Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

नामांकन फॉर्म प्राप्त कर 20 मई तक कॉलेज में जमा कर सकते हैं.

विज्ञापन

घाटशिला.

घाटशिला कॉलेज में इंटरमीडिएट कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में नामांकन के लिए 10 मई से एडमिशन फॉर्म मिलेगा. विद्यार्थी नामांकन फॉर्म प्राप्त कर 20 मई तक कॉलेज में जमा कर सकते हैं. आवेदनों की मेरिट लिस्ट लोकसभा चुनाव के बाद 30 मई को प्रकाशित होगी. इसी के आधार पर नामांकन लिया जायेगा. नामांकन को लेकर प्राचार्य डॉ आरके चौधरी के साथ इंटरमीडिएट अर्थपाल और कर्मचारियों की बैठक हुई. बैठक में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा पूर्व निर्धारित संकायों में सीटों की कटौती पर चर्चा हुई. निर्णय लिया गया की 384 सीटों पर आरक्षण के नियमों का अनुपालन करते हुए नामांकन होगा. सीट बढ़ने पर आवेदन की तिथि आगे बढ़ेगी. बैठक में अर्थपाल प्रो इंदल पासवान, लेखपाल चंदना मुखर्जी, नामांकन सहायक गुनाराम मुर्मू, रघुनाथ मुर्मू , संजय मार्डी, सूर्यदेव टुडू उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola