East Singhbhum News : चालक को आयी झपकी, घर में घुसा ट्रेलर, बाल-बाल बचा परिवार

Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

बोड़ाम के पागदा गांव निवासी धरनीधर बेसरा के घर में घुसा ट्रेलर

विज्ञापन

पटमदा. टाटा-पटमदा मुख्य सड़क के किनारे स्थित बोड़ाम थाना के पागदा गांव निवासी धरनीधर बेसरा के घर में शुक्रवार की अहले सुबह अनियंत्रित ट्रेलर घुस गया. घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया. इस घटना में घर में सो रहा परिवार बाल- बाल बच गये. इस घटना में मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इससे धरनीधर बेसरा को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है. गांव के हेमंत महतो ने बताया कि मामले की जानकारी बोड़ाम पुलिस को दी गयी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि पक्का मकान होने के कारण परिवार के लोग बाल-बाल बच गए. ग्रामीण वाहन मालिक से मुआवजा राशि की मांग पर अड़े रहे. मुआवजे को लेकर दिनभर वार्ता हुई. देर शाम तक बात नहीं बनी थी. इस कारण ट्रेलर को बाहर नहीं निकाला जा सका. वहीं दूसरी और पटमदा के बामनी में वाहन की चपेट में आने से पश्चिम बंगाल निवासी बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola