घाटशिला : रिया इंटरप्राइजेज की टीम लीडर का अपहरण का प्रयास
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
सफेद रंग की कार से बोकारो से 12 युवक आये थे. टीम लीडर के साथ मारपीट भी की.
विज्ञापन
घाटशिला.
घाटशिला थाना के दाहीगोड़ा में संचालित मेसर्स रिया इंटरप्राइजेज की टीम लीडर प्रिया कुमारी (22) को बोकारो से आये 12 युवकों ने शुक्रवार को अपहरण करने का प्रयास किया. टीम लीडर ने बताया कि युवकों ने पहले उसे घेर लिया. इसके बाद हाथ पकड़ कर घसीटने और मोबाइल छीनने का प्रयास किया. उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गये. इसके बाद कंपनी के युवकों के साथ बोकारो से आये युवकों ने मारपीट शुरू कर दी. बोकारो के युवकों ने कंपनी के युवकों को जान मारने की धमकी दी. टीम लीडर प्रिया कुमारी मऊभंडार ओपी में शिकायत दर्ज कराने पहुंची. दूसरी तरफ बोकारो के पांच युवक भी मऊभंडार ओपी में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे. इधर, कंपनी के फ्रेंचाइजर राजू यादव भी मऊभंडार ओपी पहुंच कर मामले की जानकारी ले रहे हैं. पुलिस ने बोकारो से आये युवकों का भी बयान लिया है. समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ है. टीम लीडर प्रिया कुमारी ने बताया कि बोकारो का आलोक कुमार रिया इंटरप्राइजेज में छह माह पहले ज्वाइन किया था. इसके बाद छुट्टी लेकर चला गया था. दोबारा आया. इसके बाद शुक्रवार को बोकारो के युवकों के साथ अपहरण करने का प्रयास किया. ओपी प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि बोकारो से आलोक कुमार, अरुण कुमार, विनोद कुमार, रंजीत कुमार, भोला कुमार आये थे. उनके साथ और भी युवक थे. कार से लाठी-डंडा बरामद किया गयाहै. कार के आगे पुलिस का लोगो है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. कार मऊभंडार में खड़ी है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन