सरेंडर कर दें माओवादी, वरना खोज निकालेंगे जवान : सीएम

Published at :03 May 2016 3:48 AM (IST)
विज्ञापन
सरेंडर कर दें माओवादी, वरना खोज निकालेंगे जवान : सीएम

घाटशिला : नक्सली बंद के दौरान मऊभंडार में समारोह आयोजित भाकपा माओवादी बंद के पहले दिन सोमवार को मऊभंडार में आयोजित बिजली विभाग के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नक्सलियों को सरकार का सीधा पैगाम सुनाया. घाटशिला : विकास हर समस्या का समाधान है. जहां शांति होगी, वहां विकास होगा. विकास में बाधा बरदाश्त नहीं करेंगे. […]

विज्ञापन

घाटशिला : नक्सली बंद के दौरान मऊभंडार में समारोह आयोजित

भाकपा माओवादी बंद के पहले दिन सोमवार को मऊभंडार में आयोजित बिजली विभाग के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नक्सलियों को सरकार का सीधा पैगाम सुनाया.
घाटशिला : विकास हर समस्या का समाधान है. जहां शांति होगी, वहां विकास होगा. विकास में बाधा बरदाश्त नहीं करेंगे. किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है. सरकार ने प्रोत्साहन नीति लागू की है. उग्रवादी-माओवादी स्वेच्छा से सरेंडर करें, अन्यथा जवान पहाड़ और जंगलों से खोज निकालेंगे. उक्त बातें राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहीं. वे सोमवार को घाटशिला के मऊभंडार ताम्र प्रतिभा मंच मैदान में दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत अंडर ग्राउंड विद्युतीकरण योजना के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे.
उन्होंने कहा कि उग्रवादी लेवी के नाम पर विकास रोकना चाहते हैं. ऐसा नहीं होने देंगे. उग्रवादी आदिवासियों और दलितों का विकास नहीं होना देना चाहते हैं. असामाजिक तत्व मुख्यधारा से जुड़ें.
उग्रवाद के खिलाफ ग्रामीण खड़ें हों, सरकार आपके साथ : सीएम ने कहा कि उग्रवाद के खिलाफ ग्रामीण खड़े हों. सरकार आपके साथ है. घाटशिला-गुड़ाबांदा के ग्रामीण पहले भी उग्रवाद के खिलाफ खड़े थे. फिर एक बार खड़े हों. खूंटी में ग्रामीण ‍उग्रवाद के खिलाफ खड़े हो रहे हैं.
बंद के नाम पर हिंसा बरदाश्त नहीं : रघुवर दास ने कहा कि बंद के नाम पर कुछ राजनीतिक दल हिंसा और तोड़फोड़ पर उतारू हैं. हिंसा किसी भी हाल में बरदाश्त नहीं करेगी. मुसाबनी में बंद के दिन बस जलायी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola