पटाखे की चिंगारी से दो भाइयों का घर राख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Apr 2016 2:23 AM (IST)
विज्ञापन

बारात में आतिशबाजी के कारण हुई घटना घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के पावड़ा गांव में मंगलवार की रात बारात में जलाये गये पटाखे की चिंगारी से श्याम चरण मुर्मू और रामचंद्र मुर्मू के घर में आग लग गयी. इससे दोनों घरों का सामान जल कर राख हो गये. श्याम चरण मुर्मू और रामचंद्र मुर्मू […]
विज्ञापन
बारात में आतिशबाजी के कारण हुई घटना
घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के पावड़ा गांव में मंगलवार की रात बारात में जलाये गये पटाखे की चिंगारी से श्याम चरण मुर्मू और रामचंद्र मुर्मू के घर में आग लग गयी. इससे दोनों घरों का सामान जल कर राख हो गये.
श्याम चरण मुर्मू और रामचंद्र मुर्मू ने बताया कि पावड़ा गांव के राखाल चंद्र सीट की पुत्री की बारात आयी थी. बारात में लोग पटाखे फोड़ रहे थे. एक पटाखे की चिंगारी उसके घर पर जा गिरी. इससे घर में आग लग गयी. आग ने उसके भाई के घर को आगोश में ले लिया. इससे दोनों भाइयों के घर जल कर राख गये. घर में रखे सभी सामान जल गये. ग्रामीणों ने आग बुझायी. मुखिया बैजू मुर्मू ने इसकी सूचना पुलिस को दी. दमकल पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका.
मुखिया ने बताया कि श्याम चरण मुर्मू और रामचंद्र मुर्मू के घर में आग लगने से 3 लाख की संपत्ति जल कर राख हो गयी. रामचंद्र मुर्मू के घर की अलमारी में 68 हजार रुपये और पुत्री की 20 हजार रुपये सहित टेबुल पंखा, पलंग, ड्रेसिंग टेबुल समेत अन्य सामान जल गये. श्याम चरण मुर्मू के घर में रखे धान, अलमीरी, पलंग और बर्तन समेत कई सामान जल गये. दोनों भाइयों के घर में रखे सोना और चांदी के आभूषण भी जल गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




