धालभूमगढ़ : शिविर में 56 लोगों ने करायी आंखों की जांच

Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

धालभूमगढ़ के कोकपाड़ा पंचायत भवन में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

धालभूमगढ़. जिला परिषद हेमंत मुंडा की पहल पर कोकपाड़ा पंचायत भवन में शनिवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ. इसमें संजीव नेत्रालय के चिकित्सकों ने लोगों की आंखों की जांच की. न्यूट्रीशियन जीतेंद्र श्रीवास्तव ने आयुर्वेदिक पद्धति से स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया. इस मौके पर जिला परिषद हेमंत मुंडा ने कहा कि शनिवार और रविवार को प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर में डॉ विनोद सिंह, डॉ सुखराम पंडित, डॉ विवेक कुमार ने 56 लोगों की आंखों की जांच की. इसमें 14 लोग मोतियाबिंद से पीड़ित मिले. उनका ऑपरेशन 12 जून को संजीव नेत्रालय में होगा. इस मौके पर उप मुखिया स्वपन अधिकारी, दीपा कौर, अनुराधा सिंह, नंद रजक, संचिता नायक, बुतरु हांसदा, पांचू नामाता, शिवा नायक, कल्पना देहुरी, गीता साव, रीना मुखर्जी, आरती पाल, हिमानी अधिकारी, गौरी शंकर सीट, बंकिम सामल, टुनु साव, समर साव, सुमन साव आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola