ठनका से एक खिलाड़ी की मौत, तीन झुलसे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चाईबासा : टोंटो थाना के लिसिमोती गांव में आयोजित फुटबॉल मैच के दौरान वज्रपात से फुटबॉल खिलाड़ी तुरी लागुरी (16) की मौत हो गयी, जबकि तीन खिलाड़ी झुलस गये. घायलों में बांदाबेड़ा के प्रधान लागुरी (55), टेंसरा निवासी प्रधान हेंब्रम (9) व तारोबगुटु टोला के लादुरा लागुरी (10) शामिल हैं. मृतक तुरी लिसिमोती गांव का […]
विज्ञापन
चाईबासा : टोंटो थाना के लिसिमोती गांव में आयोजित फुटबॉल मैच के दौरान वज्रपात से फुटबॉल खिलाड़ी तुरी लागुरी (16) की मौत हो गयी, जबकि तीन खिलाड़ी झुलस गये. घायलों में बांदाबेड़ा के प्रधान लागुरी (55), टेंसरा निवासी प्रधान हेंब्रम (9) व तारोबगुटु टोला के लादुरा लागुरी (10) शामिल हैं. मृतक तुरी लिसिमोती गांव का रहनेवाला था. घटना रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे की है. सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.
जानकारी के मुताबिक, मैच के दौरान भारी बारिश होने लगी. इसी बीच अचानक वज्रपात से तुरी मैदान में ही बेहोश होकर गिर पड़ा. कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गयी. वह रस्सेल प्लस टू विद्यालय में इंटर का छात्र था. प्रधान लागुरी, प्रधान हेंब्रम व लादुरा गोल पोस्ट के पास खड़े होकर मैच देख रहे थे. घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










