नरसिंहगढ़ प्लस टू हाई स्कूल बाल संसद के पीएम बने चंदन

Updated:
विज्ञापन

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड के नरसिंहगढ़ प्लस टू हाई स्कूल में शुक्रवार को बाल संसद का चुनाव हुआ. प्रभारी प्रधानाध्यापक गौतम कुमार लाहा ने बच्चों को बाल संसद की उपयोगिता और विद्यालय में पढ़ाई समेत अन्य गतिविधियों की जानकारी दी. बाल संसद के चुनाव में अलग-अलग विभागों के लिए कई छात्रों ने नामांकन दाखिल किया. […]

विज्ञापन

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड के नरसिंहगढ़ प्लस टू हाई स्कूल में शुक्रवार को बाल संसद का चुनाव हुआ. प्रभारी प्रधानाध्यापक गौतम कुमार लाहा ने बच्चों को बाल संसद की उपयोगिता और विद्यालय में पढ़ाई समेत अन्य गतिविधियों की जानकारी दी. बाल संसद के चुनाव में अलग-अलग विभागों के लिए कई छात्रों ने नामांकन दाखिल किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मतदान के बाद मंत्रियों का चुनाव किया गया. प्रधानमंत्री चंदन कुमार यादव और उप प्रधानमंत्री बहादुर सोरेन को चुना गया. इसके अलावा स्वच्छता मंत्री करिश्मा मार्डी, उप स्वच्छता मंत्री इरफान हुसैन, शिक्षा मंत्री प्रियंका हांसदा, उप शिक्षा मंत्री आशुतोष कुमार सिंह, खेलकूद और संस्कृति मंत्री नारायण गोप, उप मंत्री आकाश सोरेन, जल शक्ति मंत्री देवला मार्डी, उप मंत्री संजय हेंब्रम, स्वास्थ्य मंत्री मुस्कान शर्मा, उप मंत्री किशन गुप्ता, सुरक्षा और न्याय मंत्री कुंदन मदीना, उप मंत्री प्रधान मुर्मू, उपस्थिति मंत्री सरला मांडी, उप मंत्री आदित्य कुमार सिंह, संचार और संपर्क मंत्री अनिल कुमार त्रिपाठी, उप मंत्री रॉकी दास, पर्यावरण मंत्री मनीषा मन्ना, उप मंत्री किरण चित्रकार, कौशल विकास मंत्री सोमनाथ पानीग्राही और उप मंत्री मौसमी गोप को चुना गया. इस मौके पर शिक्षक निर्मलेंदू महतो, सोनाली रजक, राजेंद्र सिंह और पूर्व मुखिया देव आनंद सिंह उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola