घाटशिला में कृषि योजना के छह हजार आवेदन मिले
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jun 2019 3:19 AM (IST)
विज्ञापन

सीओ ने की पीएम और सीएम कृषि योजना की समीक्षा बैठक घाटशिला : घाटशिला अंचल कार्यालय में शुक्रवार को अंचलाधिकारी रिंकू कुमार ने प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना व मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की समीक्षा बैठक की. उन्होंने कहा कि अंचल में लगभग 19 हजार किसान हैं. इनमें से अबतक लगभग 6 हजार किसानों ने आवेदन […]
विज्ञापन
सीओ ने की पीएम और सीएम कृषि योजना की समीक्षा बैठक
घाटशिला : घाटशिला अंचल कार्यालय में शुक्रवार को अंचलाधिकारी रिंकू कुमार ने प्रधानमंत्री कृषि सम्मान योजना व मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की समीक्षा बैठक की. उन्होंने कहा कि अंचल में लगभग 19 हजार किसान हैं. इनमें से अबतक लगभग 6 हजार किसानों ने आवेदन दिये हैं. 4138 आवेदन का निष्पादन हो चुका है.
यह रिपोर्ट 13 जून तक की है. अभी भी किसानों के आवेदन आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि जून तक आवेदन लेने का काम होगा. बैठक में 22 पंचायतों के राजस्व कर्मचारियों से बारी-बारी से जानकारी ली. अंचल की 22 पंचायतों के किसानों से आवेदन लेने की बात कही गयी. उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे किसान हैं, जो आवेदन भरने में रुचि नहीं ले रहे हैं. इसके बावजूद भी कर्मचारी इस कार्य में लगे हुए हैं. अंचल कार्यालय और प्रखंड परिसर में इस प्रचंड गर्मी में किसान आ रहे हैं. योजना का आवेदन भर रहे हैं. अंचल कार्यालय में जमा कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




