9 हजार घूस लेते राजस्व उपनिरीक्षक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2019 3:24 AM
जमशेदपुर/चांडिल : चांडिल अंचल कार्यालय के राजस्व उपनिरीक्षक अमलेंदु कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को 9 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. वह जमीन म्यूटेशन के नाम पर घूस ले रहा था. एसीबी की टीम उसे गिरफ्तार कर जमशेदपुर के सोनारी कार्यालय ले आयी. एसीबी थाने में […]
जमशेदपुर/चांडिल : चांडिल अंचल कार्यालय के राजस्व उपनिरीक्षक अमलेंदु कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को 9 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. वह जमीन म्यूटेशन के नाम पर घूस ले रहा था. एसीबी की टीम उसे गिरफ्तार कर जमशेदपुर के सोनारी कार्यालय ले आयी. एसीबी थाने में चांडिल अंचल के सीओ प्रभात कुमार, सीआइ सपन कुमार मिश्र व राजस्व उपनिरीक्षक अमलेंदु कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
एसीबी एसपी दीपक सिन्हा ने बताया, चौका के काशीडीह निवासी मृत्युंजय महाली ने 10 जून को जमीन म्यूटेशन के एवज में 25 हजार रुपये घूस मांगने की शिकायत दर्ज करायी थी. मामले की जांच का जिम्मा एसीबी इंस्पेक्टर रामचंद्र रजक को दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










