तिथि में बदलाव से कई छात्र नहीं दे सके परीक्षा
Updated at : 14 Jun 2019 3:18 AM (IST)
विज्ञापन

अभाविप ने यूजी पार्ट टू ओल्ड कोर्स की परीक्षा दोबारा लेने की मांग घाटशिला : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने गुरुवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के नाम घाटशिला महाविद्यालय के प्राचार्य को आवेदन सौंपा. इसमें यूजी पार्ट टू ओल्ड कोर्स की स्पेशल परीक्षा दोबारा लेने की मांग की. आवेदन में कहा […]
विज्ञापन
अभाविप ने यूजी पार्ट टू ओल्ड कोर्स की परीक्षा दोबारा लेने की मांग
घाटशिला : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने गुरुवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के नाम घाटशिला महाविद्यालय के प्राचार्य को आवेदन सौंपा. इसमें यूजी पार्ट टू ओल्ड कोर्स की स्पेशल परीक्षा दोबारा लेने की मांग की.
आवेदन में कहा गया कि यूजी पार्ट टू की परीक्षा 13 जून 2019 को होनी थी, लेकिन उक्त परीक्षा 12 जून को हो गयी. इसके कारण कई विद्यार्थी परीक्षा से वंचित रह गये. परीक्षा की तिथि में बदलाव की जानकारी घाटशिला कॉलेज प्रबंधक को भी नहीं थी. परीक्षा की तिथि की सूचना कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर नहीं लगाया गया था.
इसके कारण परीक्षा की तिथि में हुए बदलाव की जानकारी कॉलेज के अधिकांश विद्यार्थियों को नहीं मिल पायी. वे परीक्षा से वंचित रह गये. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने यूजी पार्ट टू ओल्ड कोर्स की स्पेशल परीक्षा दोबारा लेने की मांग की है. आवेदन में कहा गया कि बिट्टू बागदी, रवींद्र हांसदा, कर्ण हांसदा, रीना, सुरज कुमार आदि की परीक्षा छूट गयी है. प्रतिनिधि मंडल में राजू महतो, रवींद्र हांसदा, रीना मुंडा, सुरज कुमार, कर्ण हांसदा शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




