ePaper

देवबंद जमात से 3 गिरफ्तारी के विरोध में महिलाओं ने थाना घेरा

Updated at : 14 Jun 2019 3:17 AM (IST)
विज्ञापन
देवबंद जमात से 3 गिरफ्तारी के विरोध में महिलाओं ने थाना घेरा

महिलाओं ने पुलिस पर लगाया पक्षपात का आरोप दूसरे पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी घाटशिला : घाटशिला के फूलपाल मुस्लिम बस्ती में सुन्नी और देवबंद जमात के बीच हुई पत्थरबाजी, महिलाओं के साथ मारपीट व पत्थरबाजी से घर टूटने के मामले में दोनों पक्षों से प्राथमिकी के बाद गुरुवार […]

विज्ञापन

महिलाओं ने पुलिस पर लगाया पक्षपात का आरोप

दूसरे पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
घाटशिला : घाटशिला के फूलपाल मुस्लिम बस्ती में सुन्नी और देवबंद जमात के बीच हुई पत्थरबाजी, महिलाओं के साथ मारपीट व पत्थरबाजी से घर टूटने के मामले में दोनों पक्षों से प्राथमिकी के बाद गुरुवार की शाम को पुलिस ने देवबंद जमात के तीन लोगों को गिरफ्तार किया. उन्हें जेल भेजने के बाद देवबंद जमात की महिलाओं ने थाना का घेराव किया. पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया. देवबंद जमात की महिलाओं ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पिछले 20/22 दिनों से मारपीट की घटनाएं हो रही हैं.
पुलिस ने सुन्नी जमात के लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. महिलाओं ने कहा कि जब वह थाना आ रही थीं, तो सुन्नी जमात के लोगों ने उनके खिलाफ अपशब्द का प्रयोग किया. उन्होंने कहा कि इस बार महिलाओं के खिलाफ मोर्चा खोला जायेगा. लगभग आधा घंटा तक महिलाएं पुलिस से बहस करती रहीं. महिलाओं ने पुलिस से कहा कि फूलपाल में दूसरे पक्ष के लोग रोज बैठक कर रहे हैं. पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.
दूसरे पक्ष के तीन लोगों के गिरफ्तारी के आश्वासन पर लौटीं महिलाएं पुलिस ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि 14 जून की शाम तक पुलिस दूसरे पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी. महिलाओं ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह कल भी थाना आयेंगी और घेराव करेंगी. फूलपाल में सर से पानी उपर उठ चुका है. दूसरे पक्ष के लोग महिलाओं के खिलाफ गाली का प्रयोग कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola