चाईबासावासियों को जल्द मिलेगी बैंबू लुक वाले पार्क की सौगात
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
नप ने तैयार कराया आकर्षक पार्क, शीघ्र होगा पार्क का लोकार्पण वॉकर्स के लिए पाथवे, बच्चों के लिए झूलों एवं युवाओं के लिए ओपन जिम की है व्यवस्था चाईबासा : जिला मुख्यालय चाईबासा शहर के लोगों को जल्द ही नगर परिषद बैंबू लुक में सजे नये पार्क की सौगात देने जा रही है. शहर के […]
विज्ञापन
नप ने तैयार कराया आकर्षक पार्क, शीघ्र होगा पार्क का लोकार्पण
आपके शहर में
विज्ञापन
वॉकर्स के लिए पाथवे, बच्चों के लिए झूलों एवं युवाओं के लिए ओपन जिम की है व्यवस्था
चाईबासा : जिला मुख्यालय चाईबासा शहर के लोगों को जल्द ही नगर परिषद बैंबू लुक में सजे नये पार्क की सौगात देने जा रही है. शहर के बीचोंबीच स्थित मधु बाजर के समीप सीएस आवास के बगल में 95,28,785 रुपये की लागत से उक्त पार्क का निर्माण हुआ है. 1500 वर्ग मीटर में फैले उक्त पार्क को कारीगरों ने बैंबू लुक में सजाया है. पार्क में लोगों के बैठने के लिए लगायी गयी कुर्सियों की डिजाइन भी कारीगरों ने बांस की कुर्सियों जैसी बनायी है.
पार्क में चारों ओर हरियाली के लिए कार्पेट घास के साथ ही हरे-भरे पेड़-पौधे लगाये गये हैं. इसके अलावा पार्क में मॉर्निंग वाकर्स के लिए पाथवे, बच्चों के लिए आकर्षक झूले एवं युवाओं के लिए ओपन जिम की व्यवस्था भी की गयी है. नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से उक्त प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने का जिम्मा चाईबासा नगर परिषद के माध्यम से आर्था इंडिस्ट्रीज प्रा���ि को सौंपा था. कंपनी ने पांच माह के अंदर पार्क का काम पूरा कर नप को हैंडओवर कर दिया. पार्क को जल्द ही चाईबासा वासियों के लिए खोल दिया जायेगा.
आकर्षक फाउंटेन बढ़ा रहा पार्क की शोभा : बनकर तैयार पार्क में तीन आकर्षक फाउंटेन लगाये गये हैं, जो पार्क की शोभा में चार चांद लगा रहे हैं. इसके अलावा पार्क के बीचोंबीच 1500 वर्गफीट क्षेत्र में कार्पेट घास एवं पेड़-पौधे लगाकर बेहतर ढंग से सजाया गया है. इसके साथ ही पार्क के दोनों ओर 55 से 60 की संख्या में एलइडी लाइटें लगायी गई हैं.
इसमें बैंबू लुक वाले लाइट स्टैंड भी पार्क को आकर्षक बना रहे हैं. वाकर्स के लिए 300 वर्गफीट पाथवे बनकर तैयार: मॉर्निंग वाकर्स के लिए पार्क परिसर में 300 वर्गफीट लंबा पाथवे बनाया गया है. पार्क के दूसरे छोर पर कार्यक्रम आदि के साथ-साथ बच्चों के खेलने के लिए 100 वर्गफीट में भी पाथवे बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन